फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   complains on uttar pradesh police app

यूपी कॉप पर भैंस चोरी समेत दर्ज हो रहे हैं ये मामले, बड़े अफसर भी परेशान

Thu, 28 Feb 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
complains on uttar pradesh police app
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश पुलिस के एप यूपी कॉप पर साइबर क्राइम के अलावा स्ट्रीट लाइट, चेन, पर्स, कार की बैट्री और भैंस चोरी की शिकायतें भी तेजी से दर्ज हो रही हैं।  ये वह मामले हैं जिन पर जिलों की पुलिस सुनवाई नहीं करती है। अब आला अधिकारी असमंजस में हैं कि इन मामलों का निस्तारण कैसे कराया जाय? 
विज्ञापन


एप पर एक जनवरी से 27 फरवरी तक 570 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि खोयी वस्तुओं की 27000 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। माना जा रहा है कि ऐसे तमाम मामले जिनमें शिकायतकर्ता की सुनवाई नहीं हो रही है, वे यूपी कॉप पर ऑनलाइन सुविधा का सहारा लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। हालांकि अधिकारी इन मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को भेज रहे हैं। 
विज्ञापन

यहां देखें, इस तरह के दर्ज हो रहे मामले 

complains on uttar pradesh police app
डेमो
इस तरह के दर्ज हो रहे मामले 
- लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी और वर्तमान में लखीमपुर खीरी में तैनात सब इंस्पेक्टर पारस नाथ सिंह यादव के बैंक ऑफ  बड़ौदा के खाते से 20 फरवरी को दो बार में 16,000 रुपये निकाले गए। उन्होंने तालकटोरा थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी पर सुनवाई नहीं हुई। अपने ही विभाग का कार्यप्रणाली से मायूस होकर यूपी कॉप पर मुकदमा दर्ज कराया।
- नवाबगंज मे कार्यरत एक पूर्व सैनिक के बचत खाते से 40,000 रुपयों की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने कानपुर के चकेरी थाने पर शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। बाद में उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

- उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में सदमपुर गांव के प्रधान अरुण कुमार बाजपेई ने स्ट्रीट लाइट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
- प्रयागराज के जरिया थाना क्षेत्र निवासी अनुभाग अधिकारी जयकरन लोधी ने तीन भैंसें चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है।

- रामपुर की थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी अजीम इकबाल खान ने कार की बैट्री चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
- फर्रुखाबाद निवासी महेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि एटा जिले में एक ढाबे पर उनकी कार की डिग्गी में रखा चिकित्सीय उपकरण चोरी हो गया।
- गोंडा जिले के परसपुर में एक स्कूल में सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार मे रिपोर्ट लिखाई है कि स्कूल से भगोने और परात चोरी कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed