फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complain on new year celebration to UP 100.

नए साल के जश्न के दौरान पुलिस को मिलीं 29 हजार शिकायतें, लखनऊ रहा पहले स्थान पर

Wed, 02 Jan 2019 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Complain on new year celebration to UP 100.
- फोटो : amar ujala

नए साल के जश्न के दौरान 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक पुलिस को कुल 29084 शिकायते मिलीं। इनमें से सर्वाधिक शिकायतें आपसी विवाद, सड़क हादसे व ट्रैफिक जाम को लेकर रहीं। इस दौरान मौके पर पुलिस के पहुंचने का रिस्पांस टाइम ग्रामीण क्षेत्रों में 31 जनवरी को औसतन 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में औसतन 12 मिनट 40 सेकंड रहा। इसी तरह पहली जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 14 मिनट 47 सेकेंड और शहरी क्षेत्रों में 12 मिनट 17 सेकेंड रहा।

विज्ञापन


यूपी 100 के आंकड़ों के मुताबिक, इन दो दिनों में लखनऊ से सबसे ज्यादा शिकायतें की गईं। 31 दिसंबर को 803 और पहली जनवरी को 995 शिकायतें मिलीं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा, वहां 31 दिसंबर को 537 और पहली जनवरी को 593 शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन


नए साल के जश्न के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रदेशवासी चिंतित दिखे। 31 दिसंबर शाम छह बजे से पहली जनवरी सुबह छह बजे तक 1089 लोगों ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायतें दर्ज कराई। जबकि एक दिन पहले इसी अवधि में शिकायतों की संख्या महज 95 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम दिनों के मुकाबले 60 फीसदी अधिक विवाद

31 दिसंबर शाम 6 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक के 12 घंटे में आपसी विवाद के मामले 60 प्रतिशत तक बढ़ गए। एक दिन पहले का यह आंकड़ा जहां 1039 था, वहीं बीते वर्ष के अंतिम 6 घंटे और नए वर्ष के पहले छह घंटे में 1617 हो गया। इस दौरान यूपी 100 पर सांप्रदायिक विवाद की तीन गुना शिकायतें आई। आम दिनों में जो संख्या 93 के आसपास थी, वह नववर्ष के मौके पर 303 हो गईं। जिसे तत्काल सुलझाया गया।

ट्रैफिक जाम के डेढ़ सौ से अधिक मामले
आम तौर पर रात में ट्रैफिक को लेकर शिकायतें नहीं आती हैं, लेकिन नववर्ष के मौके पर देर रात ट्रैफिक जाम की 153 शिकायतें आई। वहीं, इस दौरान सड़क हादसे के 334 मामले सामने आए। जबकि बीते दिन इसी अवधि में 229 सड़क हादसे के मामले आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed