{"_id":"680e94304d8ac4531701594a","slug":"complain-about-private-schools-which-increase-fees-and-act-arbitrarily-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1177531-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फीस बढ़ाने और मनमानी करने वाले निजी स्कूलों की करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फीस बढ़ाने और मनमानी करने वाले निजी स्कूलों की करें शिकायत
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे में अभिभावक यदि स्कूलों की ओर से मनमानी फीस बढ़ाए जाने, निर्धारित दुकान से कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव बनाने का शिकार हैं तो डीआईओएस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
बता दें कि दूसरे बोर्डों से मान्यता के लिए एनओसी की शर्तों को पूरा न करने वाले सभी निजी सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूल प्रबंधकों से विभाग ने नौ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, लेकिन निजी स्कूलों ने गूगल शीट पर जवाब नहीं दिया है। इस पर डीआईओएस ने सभी को तीन दिन की और मोहलत दी है।
साथ ही अभिभावकों को भी मौका दिया गया है कि मनमानी करने वाले निजी स्कूलों की शिकायत वह डीआईओएस दफ्तर में दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि अभी तक अभिभावक शिकायत नहीं दर्ज करवा पाते थे, इससे निजी स्कूलों की मनमानी जारी रहती थी।
विज्ञापन
ऐसे दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
अभिभावक अपनी शिकायत डीआईओएस दफ्तर में दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 9454457262 पर भी सूचना भेज सकते हैं। डीआईओएस का दावा है कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
इन समस्याओं से परेशान अभिभावक करें शिकायत
स्कूल की ओर से निर्धारित दुकान से कॉपी-किताबें, यूनीफॉर्म, जूता-मोजा खरीदने, फीस बढ़ोतरी, एक साथ एडवांस में फीस जमा करवाना, यूनीफार्म में बदलाव करने के दबाव से अभिभावक परेशान हैं तो शिकायत कर सकते हैं।