{"_id":"5d19b3718ebc3e3ca82b4cb6","slug":"compensation-will-be-charged-for-high-speed-on-agra-lucknow-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 घंटे से कम समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पार किया तो कटेगा चालान, ऑनलाइन भर सकेंगे जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 घंटे से कम समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पार किया तो कटेगा चालान, ऑनलाइन भर सकेंगे जुर्माना
Mon, 01 Jul 2019 12:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तीन घंटे से कम समय में पार करने पर चालान भरना पड़ेगा। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके लिए एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर वाहनों की गति सीमा मापने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपीडा ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों के गति सीमा का उल्लंघन करने पर ई-चालान की कार्रवाई प्रारंभ की है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा आगरा (किमी 21) और लखनऊ (किमी 290) पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन आधुनिक उपकरणों से लिए गए डाटा की रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से लखनऊ और आगरा के पुलिस अधीक्षक यातायात के कार्यालय में भेजकर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। यूपीडा ने आगरा और लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस बाबत अनुरोध पत्र पहले ही भेजा था।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑनलाइन जमा की जा सकेगी जुर्माने की राशि
अवस्थी ने बताया कि यूपीडा ने आगरा और लखनऊ दोनों टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था की है कि अगर कोई वाहन आगरा से लखनऊ या लखनऊ से आगरा तक की दूरी 3 घंटे से पहले तय करता है तो उसका चालान किया जाएगा। अभी तक 25 ई-चालान काटे जा चुके हैं। जुर्माने की राशि ऑनलाइन भी जमा की जा सकेगी।