फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Compensation to Mulayam Singh Yadav relative and four officers.

मुलायम की समधन सहित चार अफसरों पर 50-50 लाख का हर्जाना, नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

Wed, 26 Jun 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाल, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jun 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Compensation to Mulayam Singh Yadav relative and four officers.
मुलायम सिंह यादव

गोमती के आसपास सफाई को लेकर जिन चार अधिकारियों की लापरवाही से नगर निगम पर एनजीटी ने दो करोड़ का हर्जाना लगाया, उन्हीं अफसरों से इसकी भरपाई की जाएगी। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट भी शामिल हैं। चारों को नोटिस जारी करने के लिए नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नदी के आसपास सफाई व्यवस्था सही न मिलने, तट के किनारे कूड़ा पड़ा होने और नालों की गंदगी गोमती में जाने को लेकर सोमवार को एनजीटी ने नगर निगम पर दो करोड़ रुपये का पर्यावरणीय हर्जाना लगाया था। एक महीने पहले एनजीटी ने निगम को गोमती तटों के आसपास से कचरा हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद निगम प्रशासन ने दिखावे के लिए सफाई तो कराई, पर तटों से कचरे को हटाने का काम सही से नहीं किया। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिम्मेदार मुख्य अभियंता सिविल एसपी सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक राम नगीना त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन तीन राजेश गुप्ता और जोनल अधिकारी जोन छह अम्बी बिष्ट पर 50-50 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा जिनकी लापरवाही से लगा हर्जाना, उन्हीं से वसूली

नगर आयुक्त का कहना है कि जिनकी लापरवाही से हर्जाना लगा, उन्हीं अधिकारियों से बराबर-बराबर क्षतिपूर्ति की वसूली होगी। इसे लेकर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में 3 दिन में स्पष्टीकरण तलब कर हर्जाना जमा कराएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed