फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   company involved in nrhm scam

घोटालाः एनजीओ के बाद कंपनी भी शिकंजे में

Tue, 29 Apr 2014 04:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 04:07 AM IST
विज्ञापन
company involved in nrhm scam
पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की ऊपरी कमाई के जिन एनजीओ में लगे होने की सूचना है, उन एनजीओ ने मनी लॉन्ड्रिंग के दौरान एक बड़ी कंपनी के साथ भी काफी लेन-देन की।
विज्ञापन


खास बात यह कि पूर्व मंत्री के बसपा शासनकाल में इस बड़ी कंपनी के संचालकों से नजदीकी रिश्ते होने की जानकारी ईडी को मिली है।

इसके आधार पर ईडी को यह अंदेशा है कि कहीं पूर्व मंत्री की ही कमाई को काले से सफेद बनाने के लिए एनजीओ व इस कंपनी के बीच लेन-देन किया गया हो।

ईडी इसकी पड़ताल कर असलियत जानने की कोशिश कर रही है।

दूसरी तरफ ईडी जिन एनजीओ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही थी, उनके जरिये की गई मनी लॉन्ड्रिंग की रकम करीब पांच सौ करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसे लेकर ईडी का साक्ष्य संकलन जारी है। इसी क्रम में ईडी को इन एनजीओ और सीमेंट के कारोबार से मल्टी नेशनल स्तर तक पहुंचने वाली एक कंपनी के साथ लेन-देन की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के सूत्र बताते हैं ऐसे कई लेन-देन सामने आने के बाद ही ईडी ने इस दिशा में पड़ताल शुरू की है।

ईडी इस कंपनी, एनजीओ और कुशवाहा या उनके करीबियों के बीच मनी लिंक स्थापित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed