फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal violence due to social media in up

यूपी में सोशल मीडिया पैदा कर सकता है सांप्रदायिक तनाव?

Fri, 10 Jul 2015 04:41 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
 communal violence due to social media in up

आने वाले दिनों में सोशल मीडिया के प्रयोग को सोच समझकर करना होगा। साथ में इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वाट्सअप या फेसबुक पर जो मैसेज या तस्वीरें आ रही हैं उनका दरअसल मकसद क्या है?

विज्ञापन


अराजक तत्व सोशल मीडिया का सहारा लेकर रमजान व श्रावण मास के दौरान सांप्रदायिक ताना-बाना प्रभावित करने की कुचेष्टा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में पंचायत चुनाव के नजदीक आने के साथ ही वृद्धि होने का अंदेशा है। यह अंदेशा राज्य खुफिया एजेंसी ने गृह व पुलिस विभाग के आला अफसरों से जताया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राज्य खुफिया विभाग ने आला अफसरों को आगाह किया है कि पंचायत चुनाव व त्यौहारों पर अराजक तत्व सोशल मीडिया का सहारा लेकर तनाव भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों से हो सकती हैं गतिविधियां

 communal violence due to social media in up

इंटेलीजेंस एजेंसी ने पिछले दिनों मुरादाबाद, संभल, बहराइच, फैजाबाद, वाराणसी और बरेली में सामने आए ऐसे वाकयों का हवाला देते हुए विशेषज्ञों के जरिये सोशल मीडिया पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है।

खुफिया विभाग के अनुसार सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सिर्फ पश्चिम यूपी नहीं, बल्कि पूर्वांचल में भी समूहों व वर्गों में विद्वेष फैलाने की कोशिश हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया विभाग ने अपने इनपुट में किसी आतंकी संगठन का जिक्र नहीं किया है।

फिर भी यह अंदेशा जताया है कि ऐसे हालात में आतंकी संगठन इस स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए एजेंसियां होमवर्क कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed