फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commotion at Khurumpur Power House at midnight.

Lucknow News: खुरुमपुर पावर हाउस में आधी रात हंगामा

Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Commotion at Khurumpur Power House at midnight.
ग्रामीणों और पुलिस में हुई नोकझोंक।
लखनऊ। दुबग्गा खंड के खुरुमपुर पावर हाउस में बृहस्पतिवार आधी रात करीब 12 बजे 80-90 लोगों ने बिजली गुल होने के विरोध में खूब हंगामा किया। आरोप है कि भीड़ ने पावर हाउस में घुसने और तोड़फोड़ की कोशिश की। कर्मचारियों ने पावर हाउस का गेट अंदर से बंद करके भीड़ को रोका।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी खूब नोकझोंक हुई। रात करीब दो बजे बिजली चालू होने के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि भदोही गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम खराब हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली चालू की गई थी। रात 11 बजे ट्रांसफार्मर के दोबारा खराब होने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले फोन से शिकायत दर्ज कराई। कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए। हंगामा और तोड़फोड़ की कोशिश करने लगे। कर्मियों ने गेट बंद करके जेई व एसडीओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीण उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा जब तक बिजली चालू नहीं होगी, वे घर नहीं जाएंगे। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को ही खराब ट्रांसफार्मर की जगह पर दूसरा लगाकर बिजली चालू की गई, तब लोग लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed