{"_id":"6ae4fcfca11087520f08f8e1","slug":"commotion-at-club-scuffle-with-police-five-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1990285-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्लब में बवाल, पुलिस से हाथापाई, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्लब में बवाल, पुलिस से हाथापाई, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
क्लब में बवाल, पुलिस से हाथापाई, पांच गिरफ्तार
लखनऊ। समिट बिल्डिंग स्थित किंग्स क्लब में बुधवार देर रात डीजे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए। सूचना पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस से भी आरोपियों ने हाथापाई और अभद्रता की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भाग निकले।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात क्लब में करीब 15 लोगों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। दरोगा हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष आपस में भिड़े हुए थे। इसी दौरान लखीमपुर खीरी निवासी रजत गुप्ता समेत दो घायल युवकों ने पुलिस से बचाने की गुहार लगाई।
वर्दी उतरवाने और लाइन हाजिर कराने की दी धमकी
पुलिस के हस्तक्षेप पर कुछ आरोपी अभद्रता पर उतर आए और वर्दी उतरवाने व लाइन हाजिर कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति नियंत्रित की और दोनों पक्षों से रजत गुप्ता, शाश्वत पांडेय, अखंड सिंह, अभय प्रताप सिंह और आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी बंद मिले, डीवीआर कब्जे में
जांच के दौरान क्लब के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने डाटा वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में अनंत राजपूत के भी मारपीट में शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि क्लब के एंट्री रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं मिला। पुलिस उसकी और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।