फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Colors beyond the frame told their story.

Lucknow News: फ्रेम से परे रंगों ने सुनाई अपनी कहानी

Tue, 15 Sep 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Colors beyond the frame told their story.
अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी
लखनऊ। फ्रेम में कैद तस्वीरें जब अपनी कहानी कहने लगें तो हर रंग और रेखा का अर्थ बदल जाता है। अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी में कला के ऐसे ही विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। प्रदर्शनी में आठ कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें यादों, मिथकों और आधुनिकता के अलग-अलग रूप उभरते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रामचंद्र खरातमाल की क्विल्ट मोटिफ कलाकृतियां खास आकर्षण हैं। उनकी कृतियों में संयुक्त परिवारों के जीवन के साधारण अहसास रंगों और भावनाओं के साथ उभरते हैं। राजस्थान के गौरी शंकर सोनी की कलाकृतियों में मिट्टी, मजबूती और आकार का भाव दिखाई देता है।
विज्ञापन

उमेंद्र प्रताप सिंह की कृतियां अस्तित्ववादी यथार्थवाद पर आधारित हैं, जबकि सुकांता दास मानवीय स्थितियों को बंगाल की काव्यात्मक और स्वप्निल शैली में प्रस्तुत करते हैं। सीआर हेम्ब्रम की कला में संताल रेखाओं, रीति-रिवाजों और ब्रह्मांड दर्शन का वर्तमान से मेल दिखाई देता है। विश्वास एम प्रयोगात्मक सोच के जरिए अमूर्तता को नई दिशा देते हैं। वहीं तरन्नुम की कलाकृतियों में शांति का भाव नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलास्त्रोत आर्ट गैलरी के डायरेक्टर अनुराग डिडवानिया ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग तरह की कला और कलाकृतियों से रूबरू कराना है। प्रदर्शनी 18 सितंबर तक लगी रहेगी।

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

अलीगंज स्थित कलास्रोत आर्ट गैलरी में आयोजित बियॉन्ड द फ्रेम्स प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed