{"_id":"93a15ba295ca609f2bb340c3b2c9350f","slug":"coldest-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर की सबसे सर्द सुबह में ठिठुरे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर की सबसे सर्द सुबह में ठिठुरे शहरी
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद उनसे टकरा कर लौटती सर्द हवाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह पिछले एक दशक में सबसे सर्द बनाई।
विज्ञापन
इससे राजधानी का न्यूनतम पारा धड़ाम हो गया। बीते 24 घंटे मेें तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़ककर बृहस्पतिवार को 6.6 डिग्री तक जा पहुंचा।
ये बीते 10 सालों में नवंबर महीने में सबसे कम तापमान है। नवंबर महीने की दूसरे पखवारे की ठंड ने बीते 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया।
21 नवंबर की सुबह ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। हालांकि दिन में चटख धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 27.5 रिकार्ड किया गया।
इससे दिन में तो थोडा राहत रही लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर रंग दिखाया और बाहर घूमने निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
पढ़ें- बढ़ने लगा कुहरा, ठिठुराने लगी ठंड
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर की ओर से आती सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में पारा लुढ़का रही हैं।
आने वाले दिनों में पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। चूंकि दिन और रात के अधिकतम-न्यूनतम पारे में 20 डिग्री का अंतर है।
ऐसे में सुबह धुंध के साथ मामूली कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक दिसंबर के पहले ही सर्दी शबाब पर आ सकती है।