फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cold wave in lucknow.

दिसंबर में ही जनवरी जैसी ठंड, गलन बढ़ी, पारा गिरा

Wed, 07 Dec 2016 11:24 AM IST
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
cold wave in lucknow.

बर्फीली हवाओं ने सूबे में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। गलन लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश का अधिकांश हिस्सा कोहरे की घनी चादर में सिमटा हुआ है। इसके चलते 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान बीते 48 घंटे में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गिया। हाल ये है कि दिसंबर में ही जनवरी जैसी ठंड हो रही है।

विज्ञापन


नजीबाजाद 7.5 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ सूबे में सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को दिन का पारा 9 डिग्री तक गिरकर 17.3 डिग्री रहा जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 4 दिसंबर को दिन का पारा 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। कोहरे के चलते विजि‌बलिटी 50 से 200 मीटर ही रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने और अधिक कोहरे की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और खासकर तराई इलाकों में सुबह व रात में ज्यादा कोहरा पड़ सकता है। उत्तर-पछुवा हवाओं से कोल्ड वेव कंडीशन एक्टिव हो रही है। रातों में ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान 9 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया

cold wave in lucknow.

अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो दिसंबर के पहले हफ्ते में ही मंगलवार को सर्दी ने जनवरी का एहसास करा दिया। दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ तो बर्फीली हवा के झोंके चलते रहे।

सूरज देव के दर्शन नहीं हुए तो कोहरे की चादर शाम ढलते ही गहराने लगी। ऐसे में दिन ठिठुरते बीता तो रात में गलन ने परेशान किया।

धूप न खिलने से दिन के तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सोमवार रात 12:30 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे की वजह से इस दौरान विजिबिलिटी जीरो से लेकर 50 मीटर तक ही रही। हालांकि रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

क्यों इतनी सर्दी

cold wave in lucknow.

पिछले साल 2015 दिसंबर में महज एक ही दिन 13 दिसंबर को दिन का अधिकतम पारा 20 डिग्री के नीचे 19.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उसके बाद दिसंबर भर अधिकतम पारा 20 के ऊपर ही बना रहा। इस साल 16 जनवरी तक भी पारा 20 डिग्री के ऊपर ही बना रहा, उसके बाद 19-18 डिग्री तक आया। लेकिन इस बार पहले हफ्ते में ही ये जनवरी सा कंपा रहा है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक वायुमंडल में आर्द्रता स्तर लगातार 100 प्रतिशत के ऊपर ही बना हुआ है, इसलिये कोहरा घना हो रहा है। धूप नीचे नहीं पहुंच पा रही है। नतीजा सर्दी बढ़ रही है।

दिसंबर में गिरता पारा
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
06 दिसंबर--17.3--11.0
05 दिसंबर--20.8--08.6

04 दिसंबर--20.0--12.0

03 दिसंबर--22.5--14.5
02 दिसंबर--23.5--13.0
01 दिसंबर--25.9--11.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed