फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMD of developer company accused of fraud of Rs 50 lakh

Lucknow News: डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी पर 50 लाख की ठगी का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
CMD of developer company accused of fraud of Rs 50 lakh
आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली में महिला ने डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मवैया निवासी अनीता मिश्रा के अनुसार, उन्होंने जाफर खेड़ा स्थित समृद्धि इन्फ्रा डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी रंजीत सिंह से कानपुर रोड स्थित हाईवे सिटी परियोजना में अपने व रिश्तेदारों के नाम कई प्लॉट बुक कराए थे। कंपनी ने प्लॉट का रेट 300 रुपये वर्गफीट के हिसाब से तय किया था। इसके बाद सभी ने मिलकर कंपनी में 50 लाख रुपये जमा किए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद कंपनी की ओर से अभी तक प्लॉट की स्पष्ट लोकेशन नहीं बताई गई है। उल्टा शेष रकम जमा कराने के लिए नोटिस भेजकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया उन्होंने दो आवासीय भूखंडों की रजिस्ट्री भी करा ली है, लेकिन इसके बाद भी अब तक डेवलपर्स कंपनी ने भौतिक कब्जा नहीं दिया। पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस उपायुक्त से की। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, जांच मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को प्रबंध निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed