फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi will start rallies even before the announcement of elections

सत्ता संग्राम 2024 : चुनाव के एलान से पहले ही सीएम योगी शुरू करेंगे रैलियां, आखिर क्या है शिवपाल के मन में

Wed, 13 Mar 2024 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, लखनऊ
अजित बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 05:35 AM IST
सार

पहले तीन दिन की रैलियों का कार्यक्रम तय हो गया है। 13 मार्च को रैली की शुरुआत उन्नाव से होगी।

विज्ञापन
CM Yogi will start rallies even before the announcement of elections
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले रैलियां शुरू करने जा रहे हैं। पहले तीन दिन की रैलियों का कार्यक्रम तय हो गया है। 13 मार्च को रैली की शुरुआत उन्नाव से होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों के बीच जिले-जिले जाकर विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।  उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला चुनाव कार्यक्रमों के एलान तक जारी रहने की संभावना है। सीएम ने इस अभियान के जरिए जनता के बीच जाकर विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का एहसास कराया और विपक्षी दलों के सवालों के जवाब भी दिए। अब जबकि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा किसी भी दिन होने की अटकलें हैं, उससे पहले योगी की रैलियों का कार्यक्रम तैयार है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 मार्च से रैलियों की शुरुआत करेंगे। प्रतिदिन तीन-तीन जनसभाएं करने की योजना है। पहले दिन उन्नाव, फर्रुखाबाद व बरेली में जनसभाएं करेंगे। 14 को अंबेडकरनगर, अयोध्या व गोंडा में रैली प्रस्तावित है। वहीं 15 को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर में रैलियों की योजना बनाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो क्या लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं शिवपाल 
लखनऊ। सपा महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बदायूं से लोकसभा टिकट घोषित हुए 21 दिन हाे चुके हैं, लेकिन अभी तक वह जिले में नहीं गए। उनके बेटे आदित्य यादव का 11 मार्च को बदायूं जाने का कार्यक्रम घोषित किया गया, पर वह भी नहीं पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। वह खुद के बजाय अपने बेटे आदित्य का राजनीति में समायोजन चाहते हैं।

सपा ने अपनी पहली सूची में बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया था। पर,20 फरवरी को आई तीसरी सूची में शिवपाल को वहां से प्रत्याशी बना दिया गया। जानकार कहते हैं कि धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर उन्हें लड़ाने के फैसले से शिवपाल खुश नहीं हैं। उनके करीबी बताते हैं कि वह राष्ट्रीय राजनीति के बजाय जसवंतनगर और यूपी की राजनीति में सक्रिय रहना ज्यादा मुफीद मान रहे हैं।


वे वर्तमान में जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बदायूं से भाजपा के टिकट घोषित होने का भी इंतजार किया जा रहा है, ताकि अगली रणनीति का खुलासा किया जा सके। उधर इस बारे में शिवपाल यादव से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed