फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi will reach Mumbai today to help investors, will meet representatives of industry groups

GIS 2023 : निवेशकों को साधने आज मुंबई पहुचेंगे सीएम योगी, उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

Wed, 04 Jan 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

सीएम योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे, जहां पहुंचने के बाद वह शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी।

विज्ञापन
CM Yogi will reach Mumbai today to help investors, will meet representatives of industry groups
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते उद्योगपति मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे। 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी। सीएम योगी वहां दो दिन 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश की विकासशील तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी चार जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे, जहां पहुंचने के बाद वह शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी। उनसे उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी उन्हें ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे। उन्हें यह भी बताएंगे कि किस तरह से यूपी देश में वैश्विक निवेश का एक बेहतर गंतव्य बनकर उभरा है और दुनिया भर के निवेशक यूपी में निवेश के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


5 जनवरी को सीएम योगी के दौरे की शुरुआत सुबह के समय बैंकर्स और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद से होगी। इसके बाद वह मुंबई रोड शो में भाग लेंगे। यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, पिरामल इंटरप्राइजेज, पार्ले एग्रो, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और स्टार एंड डिजनी समूह के प्रतिनिधियों भेंट करेंगे। जबकि अन्य दौरों में हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनी लिवर, अदाणी ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, टोरेंट पॉवर, वॉकहार्ड, इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर्स, रुवा एडवाईजर्स, केकेआर इंडिया, हिंदुजा ग्रुप, एवर स्टोन ग्रुप, हीरो साइकिल, आरपीजी इंटरप्राइज, एल एंड टी, रैमकी ग्रुप ऑफ  कंपनी आदि बड़े औद्योगिक समूहों व कंपनियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट के लिए घरेलू रोड शो के लिए बनाएं प्रभावशाली रणनीति : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रोड शो करने के बाद पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया है। विदेशी निवेशकों के साथ-साथ हमें अपने देश के निवेशकों से भी संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर होने वाले रोड शो के लिए भी शीघ्र प्रभावशाली रणनीति तैयार की जाए। निवेशकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों में इन्वेस्टमेंट सेल अवश्य बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग निवेशकों के साथ 20 जनवरी तक बैठक अवश्य कर लें। ऐसे सेक्टर को चिह्नित कर लें, जहां अधिक से अधिक निवेश लाया जा सकता है। ब्रोशर में पॉलिसी का ब्यौरा सरल भाषा में लिखा जाए ताकि निवेशकों को समझने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। बेहतर फॉलोअप के लिए हर देश के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए।


बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगलत, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन  नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव नियोजन आलोक कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed