फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will meet with amit shah and pm modi

पीएम मोदी से मुलाकात कर उपचुनाव हार की रिपोर्ट देंगे सीएम योगी

Sat, 17 Mar 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Mar 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will meet with amit shah and pm modi
CM YOGI - फोटो : SELF

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों में मिली करारी हार को लेकर उन्हें दिल्ली तलब किया गया है।

विज्ञापन


आज शाम पांच बजे वह पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। उपचुनावों में मिली हार के बाद डैमेज कंट्रोल की तमाम कोशिशों के बीच शुक्रवार रात प्रदेश सरकार ने 37 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई दोनों लोकसभा सीटें उपचुनाव में सपा के खाते में चली गई।

बुधवार को आए परिणाम में सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में सपा प्रत्याशी प्रवीन निषाद ने 21 हजार वोटों से जीत दर्ज की। वहीं फूलपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने 59 हजार से भी अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों में चौंकाने वाली बात यह रही कि बीजेपी और योगी आदित्यनाथ का गढ़ मानी जाने वाली गोरखपुर सीट 26 सालों बाद किसी अन्य पार्टी के हिस्से में चली गई। 

अपना गढ़ भी न बचा पाने से सीएम योगी पार्टी नेतृत्व के निशाने पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में डिप्टी सीएम को भी दिल्ली तलब किया जा सकता है।

एक साल की उपलब्धियां भी गिनाएंगे

19 मार्च को योगी सरकार अपना एक साल पूरा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार होने वाली बैठक में सीएम योगी पीएम मोदी और अमित शाह को प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों से भी अवगत कराएंगे। साथ ही, अमित शाह को इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में अतिम शाह को आमंत्रित कर सकते हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मेट्रो के कार्यों को रफ्तार देने को लेकर मेट्रो मैन श्रीधरन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed