सांसद और विधायक निभाएं जनता से किए वादे इसके लिए योगी ने उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ अब हफ्ते में एक दिन सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने ये फैसला इसलिए लिया है कि जनता की सुनवाई हो सके।
सीएम ने सभी विधायकों और सांसदों से मिलने के लिए दिन, समय और जगह भी तय कर ली है। प्रत्येक शुक्रवार को 4 से 5 बजे तक वह सांसदों से मुलाकात करेंगे वहीं हर सोमवार और गुरुवार को 4 से 5 बजे वह विधायकों से मुलाकात करेंगे।
सांसदों और विधायकों से मिलने की जगह उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री भवन निर्धारित की है। इससे जुड़ा पत्र सभी सांसदों और विधायकों को भेजा जा चुका है। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है, जनता ने बड़ी उम्मीदों से सांसदों और विधायकों को अपना प्रतिनिधि चुना है।
उन्होंने लिखा कि क्षेत्रीय प्रतिनिधि ज्यादातर वक्त जनता के बीच रहते हैं। इस दौरान उनके पास कुछ ऐसी शिकायतें भी आती हैं जिनपर शासन स्तर से कार्रवाई होती है। उन्होंने लिखा कि जनता की समस्याओं का निवारण हो सके इसलिए ये मुलाकात की व्यवस्था रखी गई है।
सीएम ने ये भी लिखा है कि सांसद विधायक इस मुलाकात के दौरान अपने साथ किसी को लेकर न आएं।