फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi will launch world's longest mask

कोरोना के खिलाफः विश्व का सबसे लंबा मास्क लॉन्च करेंगे सीएम योगी, खादी विभाग कर रहा है सहयोग

Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will launch world's longest mask
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : पिक्साबे

यूपी के खादी विभाग के सहयोग से विश्व का सर्वाधिक लंबा मास्क तैयार किया जा रहा है। इस मास्क को लखनऊ के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी तैयार कर रहे हैं। रविवार को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने ओड्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित खादी फैब्रिक हैंडओवर सेरेमनी में डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को मास्क बनाने के लिए सूबे के 75 जिलों से प्राप्त खादी का कपड़ा हैंडओवर किया। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा 150 वर्ग मीटर का मास्क तैयार कर उसे हॉट एयर बैलून से डिस्प्ले किया जाएगा। इसकी लॉन्चिग सीएम योगी आदित्यनाथ 2 जनवरी को करेंगे। इसका मुख्य मकसद विश्व को कोरोना का डटकर मुकाबला करने का संदेश देना है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों से दो-दो मीटर खादी का कपड़ा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी में खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें रीना ढाका, रितु बेरी, मनीष मल्होत्रा सहित मशहूर फैशन डिजाइनर खादी से तैयार कपड़े डिस्प्ले करेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी और खादी का मास्क बनाने का काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed