फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi will announce the date of shahi snan today

सीएम योगी आज करेंगे शाही स्नान की तिथियों की घोषणा, अखाड़ा परिषद ने बहिष्कार का फैसला लिया वापस

Sat, 19 May 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
CM yogi will announce the date of shahi snan today
अखाड़ा परिषद की बैठक में मौजूद साधु-संत। - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शुक्रवार को प्रयाग कुंभ-2019 में शाही स्नान के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया। शाही स्नान की तिथियां तय करने के साथ ही कुंभ के तहत स्थाई संत निवास, पेशवाई मार्ग, प्रयाग राज परिक्रमा पथ निर्माण की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में एक स्वर से बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


शाही स्नान की घोषणा के लिए शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयाग आने से पहले परिषद ने यह फैसला लेकर यह संदेश दिया कि सरकार से अब उनकी कोई नाराजगी नहीं है। कुंभ के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीएम खुद शाही स्नान की तिथियों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


अल्लापुर स्थित बाघंबरी गद्दी परिसर में शुक्रवार को शुरू हुई अखाड़ा परिषद की बैठक में कुलसात प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सबसे अहम निर्णय शाही स्नान के बहिष्कार के फैसले की वापसी था। पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि महाराज ने यह प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM yogi will announce the date of shahi snan today
उनका कहना था कि उज्जैन, नासिक कुंभ की तर्ज पर प्रयाग में स्थाई संत निवास और श्रद्धालु हित की सुविधाओं की अनदेखी पर शाही स्नान के बहिष्कार का फैसला लिया गया था लेकिन अब सीएम के निर्देश पर काम शुरू हो गया है। सीएम ने कुंभ से पहले  सभी कार्य पूरे करा लिए जाने का भरोसा दिलाया है। ऐसे में शाही स्नान के बहिष्कार का फैसला वापस लिया जा सकता है।

इस पर सभी महंतों, संतों ने हाथ उठाकर एक स्वर से शाही स्नान बहिष्कार का फैसला वापस लेने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके अलावा सभी श्रीमहंत, महामंडलेश्वरों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने, जिन अखाड़ों ने भूमि खरीद ली है, उनके नाम परिषद को सौंपने, परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री को धमकाने के मामले में कार्रवाई किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।

इस मौके परमहंत यमुनापुरी, थानापति राजेश्वरानंद सरस्वती,श्री महंत सत्य गिरि, वेदमुनि, शिवानंद, प्रेम गिरि महाराज, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज, श्रीमहंत सोमेश्वरानंद, श्रीमहंत पवन गिरि समेत तमाम संत उपस्थित थे। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने की।

भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद को अखाड़ा परिषद ने किया बहिष्कृत

CM yogi will announce the date of shahi snan today
हरिद्वार स्थित भूमा निकेतन के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद सरस्वती महाराज को शुक्रवार को अखाड़ा परिषद ने संत समाज से बहिष्कृत करने का एलान किया। अखाड़ा परिषद की बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्व सम्मति से उनके बहिष्कार के फैसले पर मुहर लगा दी गई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने बताया कि अच्युतानंद लगातार परिषद के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं।

इसके अलावा परिषद के पदाधिकारियों को कई मौके पर उन्होंने अपमानित करने की भी कोशिश की। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता। अच्युतानंद को अब परिषद से जुड़े संत न तो किसी आयोजन में बुलाएंगे, न तो उनके बुलावे पर किसी समारोह में शामिल होंगे। वर्ष भर पहले अच्युतानंद ने अभिषेक कराकर खुद को शंकराचार्य घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed