फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi visit to sgpgi

लखनऊ में CM योगी के निरीक्षण के दौरान क्यों रोने लगे ये पति-पत्नी!

Wed, 02 Aug 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
cm yogi visit to sgpgi
सीएम एसजीपीजीआई व‌िज‌िट
यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई न‌िरीक्षण के ल‌िए पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सीएम के न‌िरीक्षण के दौरान मरीज और तीमारदारों का सामना उनसे न हो इस बात का भी पूरा खयाल रखा गया। जहां-जहां सीएम जा रहे थे वहां जाने से सभी को रोका जा रहा था। इसी बीच गंभीर रूप से बीमार नवजात को लेकर पहुंचे मां-बाप भी वहां फंस गए। बच्चे की हालत बहुत गंभीर थी और मां-बाप उसे डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे थे। परेशान होकर वे रोने लगे। 
विज्ञापन


योगी आद‌ित्यनाथ 10.30 बजे एसजीपीजीआई पहुंचे। सबसे पहले वह ओपीडी में गए वहां उन्होंने सैंपल कलेक्शन देखा। इसके बाद उन्होंने पल्मोनरी वार्ड का न‌िरीक्षण क‌िया। इस दौरान वहां किसी को नहीं जाने दिया गया। यहां वह करीब 15 म‌िनट रुके। इसके बाद सीएम न्यू ओपीडी गए लेकिन वहां न‌िर्माण कार्य चल रहा था इसल‌िए ग्राउंड फ्लोर से ही चले आए। इसी दौरान फर्रूखाबाद से आए पत‌ि-पत्नी सुरक्षाकर्म‌ियों के घेरे में फंस गए।
विज्ञापन


मां मंजू ने बताया क‌ि 15 दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। उसे पीलिया हो गया है। बच्ची को इमरजेंसी ले गए जहां से पीएमएसएसवाई बिल्ड‌िंग रेफर कर दिया गया। दंपत‌ि समझ नहीं पाए और न्यू ओपीडी पहुंच गए। यहां सीएम के दौरे के कारण फंस गए। दोनों सुरक्षाकर्म‌ियों और पुल‌िस से ग‌िड़ग‌िड़ाते रहे लेक‌िन किसी ने गुहार नहीं सुनी। बच्ची की बिगड़ती हालत देखकर दोनों रोने लगे। उन्होंने बताया क‌ि उनके एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है और डॉक्टरों ने बताया है क‌ि अंजू अब मां भी नहीं बन सकती। काफी देर मशक्कत के बाद जब मीड‌िया ने दखल दिया तो बच्ची को इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed