{"_id":"67cfada74a37e29c4f056338","slug":"cm-yogi-upset-with-officers-running-to-delhi-again-and-again-said-to-ministers-to-review-situation-in-district-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अफसरों की बार-बार दिल्ली दौड़ से सीएम योगी खफा... दी हिदायत, मंत्रियों से बोले-जिलों में करें समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अफसरों की बार-बार दिल्ली दौड़ से सीएम योगी खफा... दी हिदायत, मंत्रियों से बोले-जिलों में करें समीक्षा
Tue, 11 Mar 2025 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:02 AM IST
सार
सीएम ने कहा कि कुछ अधिकारियों का मीटिंग के नाम पर अक्सर दिल्ली जाना ठीक नहीं है। अगर जाना जरूरी है तो उचित कारण बताएं और सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश छोड़ें।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बैठक के बहाने बार-बार दिल्ली जाने वाले अफसरों के दौरे पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब से कोई भी अधिकारी सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश के बाहर जाए।
उन्होंने कहा, दिल्ली में किसी मीटिंग में कौन सा अधिकारी जा रहा है, उसकी पूरी रिपोर्ट से उन्हें भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही।
सीएम ने मंत्रियों से भी कहा कि वह भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में लगातार समीक्षा करें। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को '10 खरब' करने को ध्यान में रखकर लगातार बैठकें करने और योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। गन्ना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवहन समेत करीब आधा दर्जन विभागों की मासिक समीक्षा बैठक न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया।