फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi turned strict towards vidhansabha security

सदन में विस्फोटक के बाद सुरक्षा के लिए योगी सख्त, विधायकों के लिए भी बनेंगे नियम

Fri, 14 Jul 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
CM yogi turned strict towards vidhansabha security
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद सीएम योगी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने कहा, ये मामला 22 करोड़ लोगों की भावना से जुड़ा है। 
विज्ञापन


सीएम ने खुद इस बात की पुष्ट‌ि की क‌ि विधानसभा सत्र के बाद चेक‌िंग के दौरान नेता प्रतिपक्ष की सीट के बाद तीसरी सीट पर पुड़िया में कुछ पदार्थ मिला। इसे चेकिंग के लिए भेजा गया तो ये शक्त‌िशाली विस्फोटक निकला जो संभवता पीईटीएन है। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि पीईटीएन का प्रयोग इससे पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में किया जा चुका है। सीएम ने कहा क‌ि सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं बल्क‌ि सभी की भागीदारी होनी चाह‌िए। उन्होंने कुछ प्रस्ताव रखे और कहा क‌ि सर्वसम्मत‌ि से इन्हें लागू करने में सहयोग करें। सीएम ने ये प्रस्ताव रखे...
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सभी कर्मियों का पुलिस वेरीफिकेशन हो।
  • पूरे प्रकरण की जांच एनआईए से हो।
  • सिक्योरिटी के लिए नई गाइडलाइन जारी हो।
  • विधायक विधानसभा के अंदर सिर्फ पेपर-पैड और पेन लेकर आएं।
  • विधानसभा कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन न लाएं या साइलेंट मोड पर
  • रखें।
  • बिना पास के न हो किसी की एंट्री।
  • सभी सदस्यों की फिजिकल तलाशी होनी जरूरी है, इसमें सहयोग करें।
  • सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्क‌ि सामूहिक है।
  • सदन के बाहर बैग रखने की व्यवस्था की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed