फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi statement on akhilesh yadav and is family issue

सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, 'इतिहास में एक पात्र औरंगजेब, जिसने सत्ता के लिए पिता को कैद कर दिया'

Fri, 07 Sep 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
cm yogi statement on akhilesh yadav and is family issue
सीएम आदित्यनाथ योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने बाप-चाचा का नहीं हुआ, वह प्रदेश की जनता का क्या होगा। उन्होंने औरंगजेब का उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास दोहराया जा रहा है।

विज्ञापन


औरंगजेब ने सत्ता की खातिर अपने पिता को भी जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया था, इसलिए आज भी मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखते।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित निषाद, कश्यप समाज की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद, कश्यप समाज को अनुसूचित जनजाति में आरक्षण देने बात कही। साथ ही कहा कि सरकार न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में निषाद समाज के पक्ष में मजबूत पैरवी करेगी।
विज्ञापन


सपा सरकार पर निषाद, कश्यप और बिंद समाज के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में आरक्षण न मिले इसलिए सपा ने अपने लोगों से न्यायालय में इसके खिलाफ याचिका दायर कर स्टे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मत है कि इस वंचित समाज को उसका हक मिलना चाहिए। इसलिए सरकार न्यायालय में जल्द निर्णय कराने के साथ समाज के पक्ष में मजबूती पैरवी करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्यप और निषाद समाज को पहले गुड खांडसारी के लाइसेंस के लिए मुसीबत उठानी पड़ती थी। समाज की दिक्कत को देखते हुए उनकी सरकार ने गुड और खांडसारी का लाइसेंस निशुल्क जारी करने की व्यवस्था की है।

साथ ही नाव डूबने और सांप काटने से मौत पर 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है।उन्होंने निषाद समाज को आश्वासन दिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार निषाद समाज की समस्याओं का समाधान निकालने को प्राथमिकता देगी। 

निषाद समाज ने ही भगवान राम की नैया पार लगाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समाज के पूर्वज ने भगवान राम की नैया पार लगाई हो उस समाज को धर्म की परिभाषा बताने की आवश्यकता नहीं है। देश व धर्म की रक्षा के लिए निषाद समाज ने योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed