फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi speech in vidhan sabha budget windup session

विपक्ष पर योगी का निशाना- चोरों को चांदनी रात अच्छी नहीं लगती

Thu, 27 Jul 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
cm yogi speech in vidhan sabha budget windup session
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान सीएम योगी ने विरोधियों पर तंज कसे और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। 

विज्ञापन


योगी ने सीएम बजट पर हुई चर्चा का जवाब भी दिया। उन्होंने विपक्ष से कहा क‌ि उन्हें सदन का बहिष्कार करने के बजाय कार्यवाही में हिस्सा लेना चाह‌िए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा क‌ि उनके 4 महीने के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा क‌ि हमारे काम विपक्ष को पसंद नहीं आ रहे क्योंक‌ि चोरों को चांदनी अच्छी नहीं लगती है। उनके पास उठाने के ल‌िए कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, विपक्ष को तो एंटी रोमियो स्कावयड से भी दिक्कत है जब‌क‌ि इसका गठन महिलाओं की सुरक्षा के ल‌िए हुआ है। पिछली सरकार में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। 


बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बजट पेश किया। बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण अदायगी के लिए 36 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए ऋणमोचन योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योगी सरकार ने इस बजट में 53 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं का ऐलान किया है। विधान सभा में विपक्ष अनु‌पस्थित रहा। उनकी गैर मौजूदगी में 2017-18 के लिए 3 लाख, 84 हजार, 659 करोड़ रुपए का बजट का विनियोग विधेयक पारित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed