फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said we will live for Swadeshi and die for country

UP News: 'हम जिएंगे स्वदेशी के लिए, मरेंगे देश के लिए...', सीएम योगी बोले- विदेशी को त्यागने की जरूरत

Fri, 08 Aug 2025 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 09:01 PM IST
सार

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर सीएम योगी ने  बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम जिएंगे स्वदेशी के लिए और मरेंगे देश के लिए। 

विज्ञापन
CM Yogi said we will live for Swadeshi and die for country
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वदेशी हमारे जीवन का ध्येय बने। जीवन का मंत्र बने। हम स्वदेशी के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे। विदेशी को त्यागने की जरूरत है। राष्ट्रभक्ति की इस पराकाष्ठा के साथ जब भारत आगे बढ़ेगा तो दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन


यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन पर काकोरी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बलिदानी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही यह भी बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिससे जुड़ें। सीएम ने काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया। 

विज्ञापन

सीएम ने म्यूजियम में सेल्फी और फोटोशूट भी कराया

इतना ही नहीं उन्होंने बालिकाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें उपहार में मिठाई और चॉकलेट दी। कार्यक्रम स्थल पर पीपल का पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने म्यूजियम में सेल्फी और फोटोशूट भी कराया। मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिजनों को मंच पर सम्मानित कर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। इसमें काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना को भी पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 9 अगस्त, 1925 को काकोरी में जिन महान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खजाने पर कब्जा कर उसे आजादी की लड़ाई में लगाया था, उस देशभक्ति के परिणामस्वरूप ही 1947 में देश आजाद हुआ। उन्होंने याद दिलाया कि ट्रेन एक्शन में सिर्फ 4600 लूटे गए थे, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें पकड़ने में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किए।

मलिहाबादी आम को काकोरी ब्रांड बनाएंगे

मुख्यमंत्री ने काकोरी आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहाकि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक और कर्मवीर का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मलिहाबाद के आम को काकोरी ब्रांड बनाकर पूरी दुनिया में भेजा जाएगा, जो क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि और क्षेत्र के विकास का माध्यम बनेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा

संस्कृति विभाग ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम काकोरी के बाजनगर में शुक्रवार सुबह दस बजे आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग की ओर से नाट्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर राजकीय अभिलेखागार ने अभिलेख प्रदर्शनी भी निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री के संयोजन में लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed