फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said, today, the amount given for the development of villages, has never been given before

सीएम योगी ने कहा, आज गांवों के विकास के लिए जितनी राशि दी जा रही है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया

Sun, 30 May 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 May 2021 09:54 PM IST
सार

केंद्र की एनडीए सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम अंतर्गत जनता से संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने जो भी बातें कही उसे अक्षरश: लागू किया।

विज्ञापन
CM Yogi said, today, the amount given for the development of villages, has never been given before
प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ऑनलाइन संवाद करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्षों का समय नए भारत के निर्माण का पथ-प्रशस्त करने वाला है। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने जो भी बातें कही उसे अक्षरश: लागू किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को केंद्र की एनडीए सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम अंतर्गत सीतापुर के ग्राम घूरेपारा और महोबा के ग्राम सिझारी की जनता से संवाद में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तो उन्हें विरासत में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, जातीय हिंसा व अराजकता का माहौल मिला था। लोगों के बीच सरकार के प्रति अविश्वास की स्थिति थी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोई सम्मान नहीं था। पीएम मोदी के नेतृत्व संभालने के बाद देश की तस्वीर भी बदली और तकदीर भी। आज गांवों के विकास के लिए जितनी राशि दी जा रही है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया। उन्होंने कोरोना महामारी की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और संवेदनशील प्रयासों का ही परिणाम है कि 135 करोड़ की आबादी वाला देश इस महामारी में सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौलिये खत्म, सीधे अकाउंट में पूरा पैसा
ग्रामीण जनता से डिजिटली मुखातिब योगी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने जनधन खाते खोलने का अभियान शुरू किया था, तब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते थे। पर कोरोना काल खंड में जब गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा हुई तो यही जनधन खाते और डीबीटी प्रणाली काम आई। न कोई बिचौलिया न ही भ्रष्टाचार। दिल्ली से जितना पैसा आया पूरा आपके बैंक खाते में गया। 


आपदाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य प्रेरक
सीएम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गत वर्ष ही भाजपा संगठन को कोरोना के खिलाफ एक नए संकल्प के साथ उतरने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने तब कहा था कि जब देश संकट में होगा तो हमारे लिए देश सर्वोपरि होगा। भाजपा कार्यकर्ता इसे बखूबी चरितार्थ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आमजनता को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कोविड की तीसरी लहर न आने पाए। पर, अगर आ ही गयी तो सरकार उसके लिए तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हम सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed