फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: This election is between Ram devotees and Ram traitors, Ram Lalla will also celebrate Diwali aft

सीएम योगी बोले: ये चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों में से एक को चुनने का, कहा-माफिया मरा तो सपा ने मनाया मातम

Sat, 11 May 2024 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 May 2024 07:56 PM IST
सार

CM Yogi: यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सभाओं में सपा पर सीधा हमला बोला। अपने भाषणों में उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया। 
 

विज्ञापन
CM Yogi said: This election is between Ram devotees and Ram traitors, Ram Lalla will also celebrate Diwali aft
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्नाव के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा पर जोरदार हमला बोला। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के राम मंदिर को बेकार बना होने के बयान पर कहाकि क्या किसी मस्जिद को कह सकते हैं कि गलत बनी है। इन्हीं की पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे भी वापस लिए थे। इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी ओर रामद्रोही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राम सब कुछ हैं। राम के बिना हमारा कुछ नहीं है। इस चुनाव में परिवार के पांच लोगों को टिकट दिए है। आने वाले समय में उनके नाती पोते होंगे तो प्रदेश की 80 सीटों पर परिवार के ही लोग चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहाकि सपा के लोग राष्ट्र नहीं परिवार की चिंता करते हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। राष्ट्र के लिए जब राजनीति होती है, तब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों के मुकदमे सपा सरकार ने वापस लेने का प्रयास किया था। तब कोर्ट ने कहा था कि आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हो। बताया कि सौभाग्य योजना की सौगात उन्नाव से ही की गई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राव राम बख्श सिंह, चंद्रिका बख्श सिंह, निराला, गुलाब सिंह लोधी आदि को सम्मान दिया गया स्मारक बनाए गए। चंद्रिका देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया। कहा कि देश वही व तंत्र वही है। केवल पार्टी बदली है।
विज्ञापन


माफिया मरा तो मनाया था मातम: योगी
करीब एक घंटे देरी से मंच पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कल्याण सिंह का निधन हुआ तो किसी समाजवादी ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी थी। जबकि मुलायम सिंह यादव के निधन पर वह स्वयं श्रद्धांजलि देने गए थे। कहा कि अभी कुछ समय पहले जब एक माफिया मरा था तक पूरी समाजवादी पार्टी मातम मनाने गई थी। कहा कि उनकी सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हुई तो उसके बाद दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ साल बाद दिवाली भी मनाएंगे रामलला
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में पांच सौ साल बाद रामलला का भव्य मंदिर बना। रामलला फिर विराजमान हुए। रामलला ने होली खेली। जन्मोत्सव भी मनाया। अब दीवाली मनाएंगे। कहा कि 22 जनवरी 2024 के बाद के लोग परलोक में अपने पूर्वजों को बताएंगे कि हमने एक वोट योगी और मोदी को दिया। इनके बल में हमने भी योगदान दिया। जिसके बाद रामलला फिर अपने जन्मस्थल पर विराजमान हो सके। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर डीपीएस स्कूल मैदान में उतरा वहां से सड़क मार्ग से रामलीला मैदान पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed