Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: There should not be queues of vehicles on the roads, entry of unauthorized vehicles is prohibit

सीएम योगी बोले: सड़कों पर न लगे वाहनों की कतारें, मेला क्षेत्र में अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश वर्जित

Tue, 11 Feb 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Feb 2025 07:23 AM IST
सार

Cm Yogi Adityath:सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार देर रात अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi said: There should not be queues of vehicles on the roads, entry of unauthorized vehicles is prohibit
सीएम की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रयागराज, कौशाम्बी, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, वाराणसी, अयोध्या, मीरजापुर, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर, महोबा और लखनऊ आदि जनपदों/ज़ोन/रेंज में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मंडलायुक्तों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक कर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रयागराज महाकुंभ मार्ग पर यातायात थमने न देने और पार्किंग स्थलों का सही उपयोग करने का निर्देश दिया। देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने प्रयागराज समेत कई जिलों में ट्रैफिक जाम का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि हर दिशा से वाहन प्रयागराज आ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की कतार नहीं लगनी चाहिए। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं हो। 

विज्ञापन


सीएम ने शासन के अधिकारियो के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है। लिहाजा बसंत पंचमी की तरह व्यवस्था लागू की जाए। बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट लागू करें। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का सहयोग करें। पार्किंग स्थल से मेला परिसर के लिए शटल बसों की संख्या बढ़ाई जाए। मेला परिसर में कोई भी अनाधिकृत वाहन का प्रवेश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल के नाम पर नहीं लगे जाम
योगी ने कहा कि टोल के नाम पर वाहनों का जाम नहीं लगना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर भीड़ नहीं लगने दी जाए। स्वच्छता प्रयागराज महाकुंभ की पहचान है। नदी हो या मेला परिसर, लगातार सफाई कराएं। यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा मानव समागम है। उन्होंने प्रयागराज वासियों के संयम और सहयोग का अभिनंदन भी किया।

अनावश्यक न रोका जाए 
सीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में आवागमन चलता रहे। अनावश्यक लोगों को न रोकें। कहीं भी भीड़ का दबाव न बनने पाए। मार्गों पर जाम नहीं होना चाहिए। स्ट्रीट वेंडर आदि को खाली एरिया में व्यवस्थपित करें।लाखों श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में भी पहुंच रहे हैं। चित्रकूट और मीरजापुर में भी बड़ी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है। अगले दो दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके दृष्टिगत सतर्कता-सावधानी बनाये रखें। होल्डिंग एरिया बनाकर लोगों को रोकें। भ्रामक सूचना/गलत जानकारी को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों टर कड़ी कार्रवाई करें। आम जन को तत्काल सही सूचना उपलब्ध कराई जाए।
 

Trending Videos

दिए ये निर्देश

CM Yogi said: There should not be queues of vehicles on the roads, entry of unauthorized vehicles is prohibit
सीएम ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

- सड़कों पर वाहन की कतार न लगे। कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें। वाहनों का मूवमेंट लगातार बना रहना चाहिए।

- प्रयागराज से सीमा साझा करने वाले सभी जिलाधिकारी लगातार प्रयागराज प्रशासन से संपर्क-समन्वय बनाये रखें। वाहनों का मूवमेंट परस्पर समन्वय के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने, आवश्यकता के अनुसार बैरीकेडिंग लगाई जाए। टोल के नाम पर जाम न लगने पाए।

- प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति है। यह वो श्रद्धालु हैं जो अब स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना, हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन सुनिश्चित कराया जाए। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएं।

 -महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आवागमन लगातार चलता रहे। अनावश्यक लोगों को न रोकें। कहीं भी भीड़ का दबाव न बनने पाए। मार्गों पर जाम नहीं होना चाहिए। यदि कहीं स्ट्रीट वेंडर आदि मार्गों पर हों, तो उन्हें खाली एरिया में व्यवस्थपित करें। आवागमन लगातार जारी रहना चाहिए।

-प्रयागराज से संबद्ध सभी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग जारी रखें। क्रेन, एम्बुलेंस की उपलब्धता रहे। रीवा मार्ग, अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed