फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: SP is hatching a conspiracy for power, without taking name he said - power is inherited, not int

सीएम योगी: मंगेश एनकाउंटर पर किया पलटवार, कहा- ग्राहकों पर चल सकती थी गोली, उनमें कोई यादव भी हो सकता था

Sun, 08 Sep 2024 02:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

CM Yogi said: सीएम योगी ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है

विज्ञापन
CM Yogi said: SP is hatching a conspiracy for power, without taking name he said - power is inherited, not int
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंबेडकरनगर में कहा कि सत्ता में आने के लिए सपा षड्यंत्र रच रही है। जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। सीएम बोले कि सपा सरकार में जो जितना बड़ा गुंडा होता था उसको उतना बड़ा ओहदा मिलता था

विज्ञापन


सीएम हीड़ी पकड़िया में 12 अरब 31 करोड़ रुपए से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम विकास, सुरक्षा और खुशहाली ला रहे जबकि सपा और कांग्रेस को सिर्फ माफियाओं की फिक्र रहती है। सपा के राज में माफियाओं की जिले जिले में समानांतर सरकार चलती थी। पहले माफिया त्योहार नहीं होने देते थे। अब माफियाओं की छुट्टी हो गई है। 
विज्ञापन


योगी ने सपा प्रमुख का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता विरासत में मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं। सीएम ने सुल्तानपुर डकैती में एक बदमाश के मारे जाने को लेकर सपा प्रमुख की आपत्ति पर उन्हें निशाने पर रखा। बोले कि असलहा लहरा कर डकैती डाल रहे बदमाश ने यदि किसी ग्राहक को गोली मार दी होती तब क्या होता। उस ग्राहक में कोई यादव भी हो सकता था। लगभग 40 मिनट के भाषण में सीएम ज्यादातर समय सपा और कांग्रेस पर ही हमलावर रहे।  उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण और सुरहुरपुर में सुहेलदेव स्मृति में स्मारक निर्माण की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा शासन में पुलिस भागती थी और गुंडे दौड़ाते थे
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। सुल्तानपुर एनकाउंटर पर इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।

बेटियों से अन्याय करने वाले सपा के नेता
सीएम योगी ने कहा कि एक बेटी, सबकी बेटी है। उसके सम्मान और रक्षा का दायित्व पूरे समाज का होता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निषाद बेटी के साथ सपा के नेता ने क्या किया, किसी से छुपा हुआ नहीं है। निषाद बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का सपा के लोग बचाव कर रहे हैं। कन्नौज में नाबालिग बेटी के साथ अन्याय करने वाला भी सपा का नेता है। उसको भी ये लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दबंगई के बल पर गुंडे एवं माफिया गरीब और व्यापारी की जमीन पर कब्जा करते थे, लेकिन हमारी सरकार माफिया और गुंडों से जमीन जब्त कर गरीबों में बांटने का कार्य कर रही है। 

जाति के नाम पर लड़वाएंगे सपा व कांग्रेस के लोग 
सीएम योगी ने कहा कि बेटी और व्यापारी सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाले लोग गायब हो गए हैं, जो माफिया बचे हैं वो अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अगर कोई दुस्साहस करेगा तो उसका काम तमाम करने कार्य डबल इंजन की सरकार करेगी। सीएम योगी ने कहा कि जाति की राजनीति करने वाले लोग आम नागरिक की सुरक्षा में सेंध लगाना चाह रहे हैं। इन्हें जब भी सत्ता मिली, तुष्टिकरण किया और अराजकता फैलाई। पर्व और त्योहार के दौरान दंगा कराया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग जाति के नाम पर लड़वाने का कार्य करेंगे। यह हम सबके एकजुट होने और विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का समय है।

टांडा में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की हुई थी हत्या, लेकिन सुनवाई नहीं हुई 
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा पोषित माफिया की समानांतर सरकारें चलती थीं। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष की टांडा में हत्या होती है और कोई सुनवाई नहीं होती है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास और लोककल्याण से सपा-कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का मानचित्र हम सबके सामने रखा है। इसके लिए उन्होंने 25 वर्ष की व्यापक कार्ययोजना भी रखी है। इसके अन्तर्गत डबल इंजन की सरकार हर हाथ को काम और हर खेत को पानी के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

अगर आम जनता को छुआ तो पुलिस की लाठी ठीक कर देगी
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का बनना देश की बहुसंख्यक आस्था की आवश्यकता की पूर्ति थी। उन्होंने कहा कि आज 15 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। 56 लाख गरीबों को मकान मिला है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं। हम जाति, मत, मजहब और चेहरा देखकर योजना नहीं चलाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा अपना उद्योग लगाएं हमारी सरकार पहले चरण में पांच लाख तो दूसरे चरण में 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को जब कभी अवसर मिलता है तो आपस में उलझ पड़ते हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि आम जनता को अगर छुआ तो पुलिस की लाठी उन्हें ठीक कर देगी।

राहुल ने कहा उड़ रही हैं कानून की धज्जियां 

CM Yogi said: SP is hatching a conspiracy for power, without taking name he said - power is inherited, not int
राहुल गांधी। - फोटो : X @INCIndia

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है। एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिस पर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है। यूपी एसटीएफ के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? उन्होंने आगे लिखा कि कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों। उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउण्टर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा इमेज हो रही है खराब 

CM Yogi said: SP is hatching a conspiracy for power, without taking name he said - power is inherited, not int
अखिलेश यादव - फोटो : ANI

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि फर्जी एनकाउंटरों की वजह से उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं और उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा सरकार में सुखी नहीं है। व्यापारी और दुकानदार लूटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।

अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर झांसी और ललितपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाती है। लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद भी भाजपा कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय की लड़ाई को भी अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस करने का इरादा रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed