Yogi 2.0: सीएम ने पेश किया उपलब्धियों का ब्योरा, बोले- UP में स्थापित हो रहा देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट
सीएम योगी ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जो छह साल पहले हर दूसरे तीसरे दिन दंगा होने और परिवारवाद के कारण जाना जाता था पर अब यूपी की नई छवि देश और दुनिया के सामने है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी न्यू एज हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सबसे बड़ा केंद्र बना है। देश में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन यूपी में बन रहे हैं। सबसे ज्यादा ई व्हीकल रजिस्टर्ड वाला प्रदेश यूपी है। देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट प्रदेश के अंदर स्थापित हो रहा है। शासन की कार्यप्रणाली में ईमानदारी के साथ पारदर्शिता के परिणाम सबके सामने है।
देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश के अंदर स्थापित हो रहा है... pic.twitter.com/8BGGpfGOpg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 25, 2023विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते दिनों आयोजित हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। हमने प्रदेश के लोगों की आय को दोगुना किया है।
आज यूपी के पास नौ पूरी तरह से क्रियाशील एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब हम आए थे, तब दो एयरपोर्ट क्रियाशील और दो आंशिक थे, आज हमारे पास नौ एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हैं। 12 एयरपोर्ट पर हम वर्तमान में काम कर रहे हैं। इनमें से पांच को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयर कनेक्टिवटी के साथ जोड़ने के लिए सहमति दे दी है। अगले दो वर्ष के अंदर यूपी पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य होगा। तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट वर्तमान में क्रियाशील हैं। अयोध्या और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगले साल तक क्रियाशील कर दिया जाएगा।
यूपी को मिला देश का पहला वाटर वे
देश का पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया के लिए शुरू कर दिया गया है। यूपी को हमेशा ये मलाल रहता था कि हम बंदरगाह से नहीं जुड़े हैं, मगर आज वाराणसी से हल्दिया को यानी पूर्वी बंदरगाह को यूपी को जोड़ दिया गया है। किसानों के उत्पाद को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।