फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Earlier girls were afraid of going to school in UP

सीएम योगी बोले: यूपी में गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, अब वही गुंडे-माफिया बिलों में छिपे

Wed, 18 Oct 2023 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Oct 2023 06:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने का किया एलान। एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली लड़कियां बनेंगी डिप्टी एसपी।

विज्ञापन
CM Yogi said: Earlier girls were afraid of going to school in UP
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को डिप्टी एसपी बनाया जाएगा। बेटियों के साथ अन्य गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को डेढ़-डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश की बेटियां स्कूल जाने में डरती थीं, क्योंकि गुंडे और अपराधी उन्हें परेशान करते थे। अब प्रदेश की बेटियां नए कीर्तिमान भी गढ़ रही हैं। 2017 के बाद से प्रदेश में न केवल गुंडे और माफिया बिल में छिप गए हैं, बल्कि बेटियों में अब पढ़ने के लिए भी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां टीपीनगर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त में सिलिंडर देने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। अब लगातार नए निवेश हो रहे हैं, उद्योग-धंधे लग रहे हैं और लोगों को रोजगार मिल रहा है। महिलाएं भी लगातार आगे बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पश्चिमी यूपी की अन्नू और पारुल न केवल प्रदेश बल्कि देश का भी मान बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब लोकसभा और विधानसभा में भी पंचायतों की तरह महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं की लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed