Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: Due to the policy of appeasement, SP-Congress Islamized the institutions.

सीएम योगी: तुष्टीकरण की नीति के चलते सपा-कांग्रेस ने संस्थाओं का किया इस्लामीकरण, हम दंगाईयों को दाग देते हैं

Wed, 18 Nov 2026 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Nov 2026 07:20 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए आने वाले चुनावों को लेकर विपक्षी पाटियों पर जमकर हमला बोला। 
 

विज्ञापन
CM Yogi said: Due to the policy of appeasement, SP-Congress Islamized the institutions.
योगी ने बोला विपक्ष पर हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों इंडी गठबंधन की बी टीम हैं। इनके राजनीतिक एजेंडे और गतिविधियों से सपा-कांग्रेस को मदद मिलती है। समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। 'बंटोगे तो कटोगे' का संदेश ध्रुवीकरण के लिए नहीं, बल्कि समाज को सतर्क और एकजुट रहने के लिए है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तुष्टीकरण की नीति के चलते संस्थाओं का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता, कर्फ्यू, दंगे, लूट और रंगदारी प्रदेश की पहचान बन गए थे। भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर भयमुक्त वातावरण तैयार किया है। वर्तमान तभी सुरक्षित रह सकता है, जब समाज अतीत के अनुभवों को याद रखे। सपा और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अयोध्या में विकास में बाधाएं खड़ी कीं। वहीं चंदा चोरी पर बोले कि यह उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित स्वायत्त ट्रस्ट है। चंदे से जुड़े मामले में ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज कराई थी और सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच कराई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पा की पीडीए राजनीति पर कहा कि पार्टी के नेताओं के बयान और व्यवहार उसका वास्तविक चेहरा सामने लाते हैं। उन्होंने राजकुमार भाटी, प्रतापगढ़ के सांसद और राजाराम पाल से जुड़े बयानों का उल्लेख करते हुए सपा पर दलितों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास दलित समाज और हिंदू समाज की विभिन्न जातियों के प्रति उसके व्यवहार को दर्शाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

दंगाइयों को दाग देते हैं

सीएम ने कहा कि लखनऊ स्थित एचसीएल टेक में वर्ष 2017 में करीब 100 लोग कार्यरत थे, अब करीब 18 हजार हैं। महिलाएं रात की शिफ्ट के बाद दो बजे भी बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ स्थित अपने घरों तक बेखौफ पहुंचती हैं। पहले निवेशक प्रदेश आने से हिचकते थे, लेकिन अब उद्योगों का विस्तार हो रहा है। सरकार ने दंगाइयों को संरक्षण देने के बजाय कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब दंगाइयों को सम्मानित नहीं किया जाता, बल्कि उनके दंगापन का उपचार करते हुए उन्हें दाग दिया जाता है। अब राज्य में किसी भी उपद्रवी को सड़क पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग लगाने या किसी बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोई छूट नहीं है।

पहले बनते थे कट्टा, बम
सीएम ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर से प्रदेश रक्षा उत्पादन का केंद्र बन रहा है। जिस प्रदेश की पहचान कभी कट्टा और बम बनाने के रूप में होती थी, वहां आज ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। इसकी आपूर्ति भारतीय सेना को की जा रही है। काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, प्रयागराज, नैमिषारण्य, शुकतीर्थ और चित्रकूट जैसे स्थल भारत की आस्था और सांस्कृतिक विरासत के केंद्र हैं। सरकार ने 4,500 से अधिक पौराणिक मंदिरों और आध्यात्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, सुंदरीकरण और विकास का काम किया है।

नाकामी का ठीकरा ईवीएम पर
एसआईआर पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता का दोष कभी ईवीएम, कभी वोट चोरी और कभी निर्वाचन आयोग पर डालती है। निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका संवैधानिक संस्थाएं हैं। बिना तथ्य और प्रमाण के इन पर सवाल उठाना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed