फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's strict warning: If there is negligence in public welfare works, action is certain, benefits of schem

सीएम योगी की सख्त चेतावनी: जनहित के कामों में लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय, जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Thu, 20 Mar 2025 07:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 07:43 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जनता का हित सर्वोच्च है। जनता के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
CM Yogi's strict warning: If there is negligence in public welfare works, action is certain, benefits of schem
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अच्छे लोगों की कहीं कोई कमी नहीं है, उन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। सीएम बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित सीएम कमांड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और परियोजनाओं की प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि सिर्फ तीन कैटेगरी ए, बी और सी के तहत विभागों और योजनाओं की मॉनिटरिंग होनी चाहिए। जिला स्तर पर प्रतिदिन, हर दूसरे दिन, साप्ताहिक और पाक्षिक समीक्षा की जानी चाहिए। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारी की तैनाती करें। तत्पश्चात महीने में एक बार मंत्री स्तर पर समीक्षा हो और सभी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएं। उन्होंने वरासत, लैंड यूज जैसी सुविधाओं के निर्धारण में समय सीमा का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को ट्रैक व मॉनिटर करने के लिए विकसित की गई रैंकिंग प्रणाली में गुणवत्ता और स्पीड पर ध्यान देना आवश्यक है। सबकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


रिपोर्ट और सक्सेस स्टोरीज को करें झाझा
एमएसएमई विभाग को एक जिला-एक उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए जिलों के विशिष्ट फूड को भी जोड़ने को कहा। विभागों के परफॉर्मेंस डाटा की रैंडम चेकिंग करने का निर्देश भी दिया। वहीं मुख्य सचिव स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों में टॉप-10 विभागों और योजनाओं पर चर्चा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो विभाग और योजनाएं शीर्ष पर हैं, उनका प्रस्तुतिकरण सबके सामने रखा जाए। बताया जाए कि किस तरह कार्य करना है और कहां कमी रह गई है। उनकी रिपोर्ट और सक्सेस स्टोरीज को साझा करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सरकार जो योजना या अभियान चलाती है, उसकी नियमित रूप से चेकिंग होनी चाहिए। हर विभाग अपने स्तर पर हर दिन मॉनिटरिंग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
अधिकारी ध्यान दें कि योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचे। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए कहा कि संतुष्टिकरण का प्रतिशत बढ़ना चाहिए। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, नगर निगम, पंचायती राज व अन्य संबंधित विभाग शिकायतों से जुड़े पक्ष को जवाबदेह बनाएं। समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता में रखते हुए तकनीक का उपयोग करें। कानपुर मेट्रो समेत अन्य परियोजनाओं की निरंतर फोटो अपलोड करें, ताकि अधिकारी अपडेट रहें। ई-अधियाचन के मामलों को लेकर बोले कि इसे भेजने से पहले विभाग स्तर पर परीक्षण किया जाए। उन्होंने निवेश मित्र के लंबित मामलों का भी जल्द निस्तारण कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed