सीएम योगी की मां का निधन: पीएम मोदी ने फोन कर जताया शोक, अखिलेश व मायावती समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है और फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मां के निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर थे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली। मुख्यमंत्री के लिए यह व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखद क्षण है।
मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिवार के लोगों से मुलाकात की थी।आठ मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि मां-बेटे की यह मुलाकात आखिरी साबित होगी।
संन्यास लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। हालांकि, अपने पैतृक गांव और परिवार से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की परम पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी संभव नहीं। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीहरि जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति!!!
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 20, 2026
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
मुख्यमंत्री की मां के निधन पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री और शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की अनमोल पूंजी होता है। मां का साया सिर से उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। दोनों नेताओं ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, प्रदेश भाजपा प्रमुख पंकज चौधरी ने कहा, "यह बहुत ही दुखद खबर मिली है... हमने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अब हम वहां जाने की कोशिश कर रहे हैं।" https://t.co/PM20TXMhKD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
सीएम योगी की मां के निधन पर नेताओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और दूसरे नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर एक इवेंट के दौरान मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Deputy CMs Brajesh Pathak, Keshav Prasad Maurya, state BJP president Pankaj Chaudhary and other leaders observe silence during an event to pay respect to CM Yogi Adityanath's mother, who passed away earlier today. #UPNews #YogiAdityanath (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
मायावती ने व्यक्त किया शोक
सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर मायावती ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा निधन की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
— Mayawati (@Mayawati) November 20, 2026
दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई
महिला मोर्चा प्रदेश प्रवास की बैठक में सीएम योगी की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य व पंकज चौधरी मौजूद रहे।#WATCH | Lucknow: At the meeting of Mahila Morcha Pradesh Pravas, two minutes of silence observed to pay tribute to Savitri Devi - UP CM Yogi Adityanath's mother. She passed away today. Deputy CMs Brajesh Pathak and KP Maurya, and State BJP chief Pankaj Chaudhary were present at the meeting.
— ANI (@ANI) November 20, 2026
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
सीएम योगी की मां के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा मुख्यमंत्री की पूज्य माताजी सावित्री देवी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मुझे दुख की अनुभूति हुई है। जीवन के किसी भी पड़ाव पर माँ का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी जी और समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 20, 2026
अखिलेश यादव ने जताया शोक
सीएम योगी की मां के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उप्र के मुख्यमंत्री की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
भाजपा के महासचिव धर्मपाल ने जताया शोक
भाजपा के महासचिव धर्मपाल ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री@myogiadityanath
जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
— Dharampal Singh (@idharampalsingh) November 20, 2026
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर जारी किया शोक संदेश
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर जारी किया शोक संदेशभाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स पर शोक संवेदनाएं जारी की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
@myogiadityanath
जी की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
माँ का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ आपके साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ आपके साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) November 20, 2026
