{"_id":"5c8f8d63bdec22143d396d4f","slug":"cm-yogi-retaliates-opposition-on-ardh-kumbh-says-they-have-no-knowledge-of-indian-traditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध कुंभ की आलोचना पर योगी का पलटवार, कहा- विपक्ष को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध कुंभ की आलोचना पर योगी का पलटवार, कहा- विपक्ष को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं
Mon, 18 Mar 2019 05:51 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को करारा जवाब देते करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति की जानकारी ही नहीं है। विपक्ष द्वारा कुंभ की आलोचना करने के बाद सीएम योगी ने यह बात कही। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2019 के अर्द्ध कुंभ को कुंभ का नाम दिया था।
इस साल 15 जनवरी से 4 मार्च तक प्रयागराज के संगम पर कुंभ का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 24 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व ने दिव्य व भव्य कुंभ की तारीफ की। यूनेस्को ने भी कुंभ को सांस्कृतिक धरोहर माना है। तो फिर उन लोगों को कुंभ पर निराशा नहीं व्यक्त करनी चाहिए।
सीएम ने यह भी कहा कि जब पूरे देश को हमारी फौज द्वारा की गई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक पर गर्व हो रहा था तब विपक्ष के लोग उसके सबूत तलाशने में लगे थे।
कुंभ की सफलता का श्रेय सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही स्वच्छ व सुरक्षित कुंभ का आयोजन हो सका।