{"_id":"607810628ebc3ee63a17bb31","slug":"cm-yogi-on-fast-even-after-being-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित होने के बाद भी नवरात्र में सीएम योगी ने नहीं छोड़ा उपवास, पूरी कर रहे दिनचर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित होने के बाद भी नवरात्र में सीएम योगी ने नहीं छोड़ा उपवास, पूरी कर रहे दिनचर्या
Thu, 15 Apr 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:44 PM IST
सार
डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हर दो घंटे पर मुख्यमंत्री के बुखार पल्स रेट, ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन लेवल का पूरा ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित होने के बावजूद नवरात्र में उपवास जारी रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री अपने आवास पर ही आइसोलेट रहते हुए दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक टीम- 11 के अधिकारियों के साथ कोरोना के नियंत्रण की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एक टीम मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हर दो घंटे पर मुख्यमंत्री के बुखार पल्स रेट, ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन लेवल का पूरा ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। इसी के आधार पर डॉक्टर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद से वह आइसोलेशन में हैं और इसी तरह अपने जरूरी काम निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 5 मार्च को ली थी।
तेजी से फैलते संक्रमण ने सीएम कार्यालय को भी चपेट में ले लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक के अलावा एक निजी सचिव व एक निजी सहायक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाने से शासन में हड़कंप मच गया था।