{"_id":"5a2273a44f1c1b60678bed71","slug":"cm-yogi-met-pm-modi-in-delhi-after-local-body-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम योगी, पीएम ने दी जीत की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम योगी, पीएम ने दी जीत की बधाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 14 सीटें जीतने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम योगी ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह एक शिष्टाचार भेंट रही। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली सफलता से सीएम योगी का कद संगठन और सरकार में और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की जीत पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर बधाई दी।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की सत्ता में आने के बाद सीएम योगी के कई फैसलों को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर अंदरखाने कई सवाल उठ रहे थे। लोग आशंकित थे कि उनके जैसा हिंदुत्ववादी चेहरा कहीं गोरक्ष पीठ के महंत की तरह ही आगे बढ़ा तो मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा का मुकाबला कड़ा न बना दे।
विज्ञापन
मगर भाजपा की सफलता का परचम फहराकर उन्होंने साबित कर दिया कि भले ही वह पहली बार किसी प्रशासनिक और इतने बड़े पद को संभाल रहे हों लेकिन वह अनुभवहीन नहीं है। उन्होंने जो भी फैसले किए हैं, नतीजों ने उन पर मुहर लगा दी है।