फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi met pm modi in delhi after local body election result

जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम योगी, पीएम ने दी जीत की बधाई

Sat, 02 Dec 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
cm yogi met pm modi in delhi after local body election result
प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में 14 सीटें जीतने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


सीएम योगी ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा‌ कि यह एक शिष्टाचार भेंट रही। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली सफलता से सीएम योगी का कद संगठन और सरकार में और मजबूत हुआ है। 
विज्ञापन


निकाय चुनाव की जीत पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर बधाई दी।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की सत्ता में आने के बाद सीएम योगी के कई फैसलों को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर अंदरखाने कई सवाल उठ रहे थे। लोग आशंकित थे कि उनके जैसा हिंदुत्ववादी चेहरा कहीं गोरक्ष पीठ के महंत की तरह ही आगे बढ़ा तो मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा का मुकाबला कड़ा न बना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर भाजपा की सफलता का परचम फहराकर उन्होंने साबित कर दिया कि भले ही वह पहली बार किसी प्रशासनिक और इतने बड़े पद को संभाल रहे हों लेकिन वह अनुभवहीन नहीं है। उन्होंने जो भी फैसले किए हैं, नतीजों ने उन पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed