{"_id":"5d5852798ebc3e89a558c72c","slug":"cm-yogi-meets-governor-anandi-ben-conjecture-of-cabinet-expansion-high","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
Sun, 18 Aug 2019 12:46 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ शुक्रवार को अचानक दिल्ली जाने और वहां से लौटकर मुख्यमंत्री के शनिवार की शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और हवा दे दी है। वैसे तो राजभवन और भाजपा के सूत्र अभी तक इस बारे में कोई संकेत न मिलने की बात कह रहे हैं, लेकिन सियासी गलियारों में तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी है।
मुख्यमंत्री योगी उपचुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय पर बुलाई गई बैठक के बाद शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचे। दोनों लोगों के बीच एकांत में बातचीत हुई। इसी के बाद अटकलें तेजी पकड़ गई। लेकिन राजभवन के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी कोई इशारा नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री के कुछ भरोसेमंद अधिकारियों की भी मानें तो अभी उनसे भी ऐसा कुछ नहीं कहा गया है। अलबत्ता मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के चलते विधायकों ने दौड़भाग तेज कर दी है। हर विधायक संघ से लेकर भाजपा तक में अपने संपर्क सूत्रों के जरिये मंत्रिमंडल में जगह पाने की कोशिश में जुट गया है।

सात-आठ मंत्रियों की छुट्टी
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब तक होगा अभी इस बारे में उनके पास पुख्ता जानकारी नहीं है। बावजूद इसके यह तय है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल फेरबदल जरूरी हो गया है। एक तो सात-आठ मंत्रियों के प्रदर्शन से मुख्यमंत्री खुद खुश नहीं है तो इनमें कुछ के काम को लेकर भाजपा नेतृत्व के पास भी शिकायतें पहुंची है। इस नाते यह तय है कि इनकी छुट्टी की जा सकती है। साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन ठीक करने के लिए भी मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है।