फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PMUY CM Yogi Launches Ujjwala 2.O: XXXX

Ujjwala Yojana 2.0 : योगी बोले, कभी एक सिलेंडर के लिए मिलती थीं लाठियां, आज मुफ्त में कनेक्शन

Wed, 25 Aug 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Aug 2021 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में वर्चुअली प्लेटफार्म के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारी माताओं, बहनों को चूल्हे के धुएं से आजादी दिलाकर उनकी सेहत का ख्याल रख रही है।

विज्ञापन
PMUY CM Yogi Launches Ujjwala 2.O: XXXX
उज्ज्वला 2.O

विस्तार

‘वर्ष 2014 से पहले देश में एक सिलिंडर के लिए रात 12 बजे से कतारें लगनी शुरू हो जाती थीं। सिलेंडर मिले या न मिले, पर लोगों पर लाठियां जरूर बरसती थीं। आज घर बैठे मुफ्त कनेक्शन मिल रहा है।’ यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार प्रदेश में उज्ज्वला योजना 2.0  का शुभारंभ करते हुए कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में वर्चुअली प्लेटफार्म के जरिए उज्ज्वला 2.0 योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारी माताओं, बहनों को चूल्हे के धुएं से आजादी दिलाकर उनकी सेहत का ख्याल रख रही है तो दूसरी ओर ईंधन की व्यवस्था करने की दुश्वारी, बरसात के महीनों में गीली लकड़ी की समस्या और रसोई घर में घंटों रहने की मजबूरी से भी निजात दिलाई है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इस योजना के पहले चरण की शुरुआत बलिया से हुई थी तो दूसरे चरण के शुभारंभ के लिए भी प्रधानमंत्री ने महोबा को चुना। योजना में मुफ्त कनेेक्शन के साथ पहला रिफिल गैस सिलिंडर भी निशुल्क दिया जा रहा है। योजना के दूसरे चरण में देश में 01 करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जो छूट गए थे उन्हें भी मिलेगा लाभ
सीएम ने कहा कि इस चरण में विशेष प्रावधान किया गया है। जो लोग पहले पते के प्रमाण के अभाव में इस लाभ से वंचित रह गए थे इस बार उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सबको योजना का लाभ मिले। कार्यक्रम के दौरान ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ पर केंद्रित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी।

 
दस जिलों को मिलेगा लाभ, महिलाओं से किया संवाद 
उज्ज्वला 2.0 में प्रदेश के सोनभद्र, बांदा, महोबा, चित्रकूट, रायबरेली, हरदोई, बदायूं, अमेठी, फतेहपुर एवं फर्रुखाबाद जिलों पर फोकस किया गया है। सीएम ने यहां की लाभार्थी अर्चना (अमेठी), रोशनी, प्रियंका (चित्रकूट), प्रीती साहू, साफिया (बांदा), रानी (सोनभद्र), शिव दुलारी,  आमीना (रायबरेली), कल्पना, खुशबू गुप्ता (महोबा),  रीना (बदायूं), सरिता देवी (फतेहपुर) से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन का अर्थ स्वास्थ्य के लिए उत्तम ईंधन है। रसोई गैस एक स्वच्छ ईंधन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed