फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi instructions to conduct the development works in ayodhya mandal rapidly

अयोध्या मंडल के विकास कार्यों में न हो लापरवाही, अधिकारियों पर तय होगी जवाबदेही

Fri, 04 Sep 2020 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Sep 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi instructions to conduct the development works in ayodhya mandal rapidly
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के खिलाफ जंग जारी रखते हुए अयोध्या मंडल में विकास कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदेश दिया कि इसमें लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने आवास पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या मंडल के विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे।

इसमें मंडल के सभी जिलों के सांसद, विधायक व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या मंडल में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के साथ पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसके मद्देनजर पर्यटन विभाग बुनियादी सुविधाओं को विकसित करे। 
विज्ञापन


उन्होंने विकास की गति और तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लंबित प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत किया जाए। सभी विकास कार्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य के पूर्ण होने पर लागत में कमी आती है और जनता को विकास योजनाओं का समय से लाभ मिलता है। उन्होंने गांवों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि गो आश्रय स्थलों में गोवंश के लिए चारे की सुचारु व्यवस्था की जाए और  गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि से जुड़े प्रकरणों में तत्काल निर्णय करें

सीएम ने कहा, विकास परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता आवश्यक है। इसलिए इससे जुड़े प्रकरणों में तत्काल निर्णय लेते हुए समाधान निकाला जाए। उन्होंने नदियों के जीर्णोद्धार व तालाबों के पुनरुद्धार कार्य करने के भी निर्देश दिए। हर घर नल योजना की निरंतर समीक्षा की जाए। निवेश प्रस्ताव लंबित न रहें। 

शीघ्र पूरा करें स्टेडियम का निर्माण
सीएम को अयोध्या के मंडलायुक्त ने बताया कि अंबेडकरनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला कारागार अंबेडकरनगर की प्रगति 98 प्रतिशत है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल का निर्माण 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। अयोध्या पुनर्गठन सीवरेज का कार्य वर्षा के बाद पूर्ण हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। 

कोरोना पॉजिटिव सांसद हुए शामिल
मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के सांसद उपेंद्र वर्मा के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बावजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने की सराहना की। उन्होंने सांसद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed