{"_id":"5f351a078ebc3e3cbf1fff31","slug":"cm-yogi-instructed-to-double-the-beds-in-level-2-3-covid-hospitals-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवल 2, 3 के कोविड अस्पतालों में दोगुना करें बेड: सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेवल 2, 3 के कोविड अस्पतालों में दोगुना करें बेड: सीएम योगी आदित्यनाथ
Thu, 13 Aug 2020 04:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Aug 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए लखनऊ के लेवल 2 और 3 के अस्पतालों में आईसीयू तथा एचडीयू बेड की संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर राजधानी के कोविड अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में एसजीपीजीआई, केजीएमयू, आरएमएल, इरा, मेदांता, अपोलो, सहारा, आर्मी बेस हॉस्पिटल, इंटीग्रल, टीएसएम मेडिकल कॉलेज, हिंद (सफेदाबाद) तथा लोकबंधु अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने केजीएमयू में निर्माणाधीन नए ब्लॉक को शीघ्रता के साथ पूरा कर चालू करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से जंग लड़ने और लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व डीएम अभिषेक प्रकाश मौजूद थे