फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi inspection of investor summit preparation at indra gandhi pratisthan

इन्वेस्टर्स समिट: अतिथियों से दुर्व्यवहार हुआ तो दंडित होंगे अधिकारी-सीएम योगी

Sun, 18 Feb 2018 04:34 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विजय जैन Updated Sun, 18 Feb 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
cm yogi inspection of investor summit preparation at indra gandhi pratisthan
यूपी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

राजधनी में 21 व 22 फरवरी को आयोजित हो रही इन्वेटर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम योगी रविवार सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने नेताओं और अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रुके मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व मंत्रियों को टीम भावना से काम करने और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सुरक्षा इंतजाम पर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अतिथियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी अतिथि के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता की शिकायत मिली तो दोषी पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी को दंडित किया जाएगा।

मंत्रियों को एन मौके से गायब रहने की प्रवृति से बाज आने की नसीहत देते हुए अपने सत्र पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही अतिथियों और मीडिया को समय पर पास उपलब्ध कराने को कहा।


गौरतलब है कि 21 व 22 फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति कोविद भी हिस्सा लेने आ रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed