{"_id":"5e75ead38ebc3e6fe9098dce","slug":"cm-yogi-informed-pm-modi-about-control-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी कोरोना वायरस नियंत्रण की जानकारी, बोले- एडवाइजरी का किया जा रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी कोरोना वायरस नियंत्रण की जानकारी, बोले- एडवाइजरी का किया जा रहा पालन
Sat, 21 Mar 2020 04:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड बनाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि लगभग एक लाख आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। खासतौर से सामाजिक मेल-मिलाप और कार्यक्रमों के आयोजन में भीड़ जमा होने पर रोक लगाई गई है। खाने की होम डिलीवरी मान्य की गई है। दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

पीएम ने सभी मुख्यमंत्रियों अपने-अपने सुझाव भेजने की अपील की
प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों का आभार जताते हुए सभी से अपने-अपने सुझाव केंद्र सरकार को भेजने की अपील की। साथ ही उपकरणों, कोरोना की रोकथाम, जांच व इलाज के संबंध में अनुरोध शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने के लिए कहा।
जरूरत पड़ने पर रिटायर्ड पैरामेडिकल स्टाफ और एक्स सर्विसमैन की सेवाएं लेने के लिए भी कहा। इस मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद मौजूद थे।