फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi in Ayodhya: stayed in Ramnagari for twenty hours, distributed chocolates in Dalit colony, met saints

सीएम योगी: रामनगरी में रुके बीस घंटे, दलित बस्ती में चॉकलेट बांटीं, रामलला के दर्शन के बाद मिले संतों से

Thu, 31 Oct 2024 12:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Oct 2024 12:38 PM IST
सार

CM Yogi in Ayodhya: दिवाली के मौके पर सीएम योगी करीब बीस घंटे अयोध्या में रुके। दीपोत्सव के बाद रात में उन्होंने वहीं पर विश्राम किया। अगले दिन सुबह दलित बस्तियों में दिवाली मनाई। 

विज्ञापन
CM Yogi in Ayodhya: stayed in Ramnagari for twenty hours, distributed chocolates in Dalit colony, met saints
महंत नृत्य गोपाल दास से मिलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भव्य दीपोत्सव के अलगे दिन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां विधिपूवर्क दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी व स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के अभिराम दास वार्ड स्थित मीरापुर बुलंदी दलित बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने दलित महिलाओं को दीपावली पर उपहारस्वरूप मिठाई व वस्त्र वितरित किये साथ ही छोटे बच्चों को चॉकलेट भी दिया। सीएम के हाथों चॉकलेट पाकर बच्चे भी चहकते दिखे। 

विज्ञापन


इस बार विशेष है अयोध्या की दीपावली
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दीपावली का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या धाम त्रेता युग में दीप मालाओं से जगमग हुआ था। हजारों वर्षों के बाद भी यह पर्व पूरे देश का एक उत्सव बन गया है। हर सनातनधर्मावलंबी बड़े विश्वास व श्रद्धा भाव के साथ इस कार्यक्रम के साथ जुड़ा हुआ है और इस बार की दीपावली तो विशेष है। 500 वर्षों के एक लंबे अंतराल के बाद प्रभु श्री राम अपने स्वयं के धाम में विराजमान हुए हैं। प्रभु श्री राम लाल अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होकर हम पर साक्षात अपना आशीर्वाद बरसा रहे हैं। 

विज्ञापन

उत्साह, उमंग, सुख और समृद्धि का कारक बने यह प्रकाश पर्व

CM Yogi in Ayodhya: stayed in Ramnagari for twenty hours, distributed chocolates in Dalit colony, met saints
संतों से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व हमें एक-एक दीप के साथ जुड़कर, सर्वत्र ज्ञान, धर्म, शिक्षा के प्रकाश  के प्रसार का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों व सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह प्रकाश पर्व उत्साह, उमंग, सुख और समृद्धि का कारक बने, यही कामना इस अवसर पर करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि आज अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ अनुसूचित जाति की बस्ती में मुझे दीपावली के मिष्ठान के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। 

संतों से मुलाकात कर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
दलित बस्ती में दीपावली मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या के संतों के साथ मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने दीपोत्सव आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कारसेवकपुरम में संतो से मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की पहचान बन गया है, दीपोत्सव से देशवासियो को दुनिया में सम्मान मिलता है। आरएसएस के नेतृत्व और पूज्य संतो के आशीर्वाद से भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गये हैं। 

बजरंगबली की गदा सदा सनातन विरोधियों पर चलेगी

CM Yogi in Ayodhya: stayed in Ramnagari for twenty hours, distributed chocolates in Dalit colony, met saints
दिवाली के दिन सीएम ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के नागरिकों और संतों ने जो कहा सरकार ने वो कर दिखाया है, अब आप सभी का दायित्व है कि इस सम्मान को बुलंदियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह समय चैन से सोने का नहीं है, जो सोएगा वो खोएगा। जाति, मत, भाषा, मजहब के नाम पर हमें बटना नहीं है। हम बटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा सदा सनातन विरोधियों पर चलेगी। सनातन और भारत को नुकसान अब नहीं चलेगा। हमारे अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का डटकर मुकाबला करना होगा। भारत का हित सनातन धर्म के साथ जुड़ा है। हमारी पहचान विज्ञापन नहीं, हमारी सेवा के संकल्प होने चाहिए। उन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का कुशलक्षेम 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महराज से मुलाकात की। मणिराम दास छावनी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। इसके अलावा उन्होंने दिगंबर अखाड़ा में सुरेश दास जी महाराज से मुलाकात की। वहीं सीएम बड़ा भक्त माल भी गए, जहां उन्होंने किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास व अन्य संत भी मौजूद रहें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और संतजन व नागरिक उपस्थित रहे। अयोध्या का दो दिवसीय कार्यक्रम सकुशल निपटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed