{"_id":"60fd59f81c4a537b3f27874d","slug":"cm-yogi-in-ayodhya-asked-the-patients-what-happened-medicine-is-working-drink-hot-water-after-cooling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सीएम योगी : मरीजों से पूछा - क्या हो गया, दवा काम कर रही है, गर्म पानी ठंडा करके पिएं... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सीएम योगी : मरीजों से पूछा - क्या हो गया, दवा काम कर रही है, गर्म पानी ठंडा करके पिएं...
Sun, 25 Jul 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:16 PM IST
सार
अयोध्या में गंजा में बने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शननगर में बने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल पहुंचे और बच्चा वार्ड में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
अयोध्या में निरीक्षण के दौरान सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में गंजा में बने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्शननगर में बने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल पहुंचे और बच्चा वार्ड में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया। वार्ड में प्रवेश करते ही उन्होंने पूछा कि बच्चे कब से भर्ती हैं। छोटे बच्चे की मां से पूछा कि क्या हो गया, जवाब मिला बुखार है। फिर सवाल किया कि डॉक्टर देखने आ रहे हैं, महिला ने हां में सिर हिलाया तो मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए। इसके बाद दूसरे बच्चे के तीमारदार से पूछा कि आप लोग कहां से हैं, जवाब मिला सरायरासी से। क्या हो गया बच्चे को, जवाब-बुखार है। फिर पूछा कि कब से तो परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर से है, लेकिन चार दिन से भर्ती हैं।
विज्ञापन
बच्ची से पूछा कि स्कूल जा रही है, बच्ची ने बताया कि नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा से कब से, बच्ची ने जवाब दिया कि एक साल से। उन्होंने कहा कि घूम रही थी क्या, खराब पानी पी लिया होगा न, कैसे बीमार हुई। इसके बाद बताया कि पानी गर्म करके उसे ठंडा कर लो और पियो, इससे नुकसान नहीं होगा और घूमना नहीं अभी, इससे बचो। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार, सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, मेडिसिन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार, आदि से कोरोना महामारी की तैयारियों के संबंध में जानकारियां ली।
विज्ञापन