{"_id":"5db5ed938ebc3e015a2249b1","slug":"cm-yogi-held-meeting-with-officer-over-shabby-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के जर्जर पड़े मंदिरों का होगा कायाकल्प, दिवाली पर सीएम योगी ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के जर्जर पड़े मंदिरों का होगा कायाकल्प, दिवाली पर सीएम योगी ने दी हरी झंडी
Mon, 28 Oct 2019 12:53 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यानाथ
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के दिन अयोध्या को एक और बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राम नगरी के जर्जर होकर ढह रहे पौराणिक महत्व के मठ मंदिरों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
रविवार सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद रामकथा पार्क स्थित पर्यटन विभाग के मोटल में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। रामनगरी के तमाम पौराणिक मठ मंदिरों का संरक्षण न होने से ध्वस्त होने और खतरे को दावत देने का मामला उठा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने के लिए जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया जाए। सरकार अयोध्या को पुराने वैभव में लाने के लिए इनकी मरम्मत कराएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर निगम अयोध्या ने रामनगरी के 178 जर्जर मठ मंदिरों को गिराने का नोटिस दे रखा है। लेकिन ज्यादातर स्थानों पर कोर्ट में विवाद विचाराधीन होने से कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का साधु संतों ने स्वागत किया है।