{"_id":"58d21bf94f1c1b2f4a1a3a88","slug":"cm-yogi-gave-strict-order-for-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर सीएम ने दिए सख्त आदेश, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर सीएम ने दिए सख्त आदेश, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
amarujala.com, presented by काजल
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नवरात्र में प्रदेश की सभी शक्ति पीठों में दर्शनार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
शासन के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरात्र के दौरान विंध्याचल, देवीपाटन, शाकुम्भरी देवी (सहारनपुर) शक्ति पीठ समेत सभी जिलों के महत्वपूर्ण मंदिरों में सफाई, पेयजल तथा बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा यातायात प्रबंध पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए सीएम ने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बेरीकेडिंग भी कराने को कहा है।
विज्ञापन
नवरात्र में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बुजुर्ग भी शक्ति पीठों के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए इस मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी करने को कहा है। इसी प्रकार राम नवमी के मद्देनजर अयोध्या में भी जरूरी सुविधाएं व सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने को कहा गया है।
सीएम ने रामनवमी के मौके पर अयोध्या में शुद्ध पेयजल के साथ वहां के राजकीय चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाइयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अफसरों को आगाह किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।