फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave strict instructions: If the bus passengers are inconvenienced, then the officers are not well, there should be no lack of facilities in the buses

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : बस यात्रियों को असुविधा हुई तो अफसरों की खैर नहीं, बसों में न हो सुविधाओं की कमी

Wed, 01 Dec 2021 04:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Dec 2021 04:03 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार से असुविधा नहीं होनी चाहिए। अधिकारी इसका हर हाल में ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा दिये जाने के साथ उनके सफर को आरामदायक बनाने के हर संभव प्रयास किये जाएं। 

विज्ञापन
CM Yogi gave strict instructions: If the bus passengers are inconvenienced, then the officers are not well, there should be no lack of facilities in the buses
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसों में सफर के दौरान और बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए परिवहन निगम को चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे देशों में कोविड के नए वैरिएंट की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सीएम योगी ने बस स्टेशनों पर भी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कई आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। कोहरे की स्थिति से निपटने के लिए रात में सफर के दौरान बसों में हेडलाइटस की उचित व्यवस्था हो, बसों में बैठने की सीटें फटी या टूटी न हों। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की मॉनीटिरिंग भी करते रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की बसों में सफर करने के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार से असुविधा नहीं होनी चाहिए। अधिकारी इसका हर हाल में ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा दिये जाने के साथ उनके सफर को आरामदायक बनाने के हर संभव प्रयास किये जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बड़े प्रयास कर चुके हैं। प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा दिए जाने पर हमेशा उनका जोर रहा है। उनके निर्देश पर प्रदेश में बस स्टेशनों का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है। सरकार पर्यटकों और यात्रियों के लिए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा भी बनाने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से मिशन शक्ति के तहत बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्राओं को समय-समय पर तोहफा भी दिया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed