फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave strict instructions: DM and SSP to review the officers of block, police station, tehsil

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर तत्काल हटाएं, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

Thu, 25 May 2023 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 May 2023 01:33 AM IST
सार

हर स्तर के फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीआईओएस, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी जैसे अधिकारी जनता से अपने कार्यालयों में बैठकर ही मिलें। कैंप कार्यालय की व्यवस्था केवल कार्यालय अवधि के बाद या अवकाश में ही है।

विज्ञापन
CM Yogi gave strict instructions: DM and SSP to review the officers of block, police station, tehsil
बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलों के दौरे करते समय मैने अनुभव किया है कि कुछ जिलों में धार्मिक स्थलों पर फिर से लाउडस्पीकर लगने लगे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। इन्हें तत्काल हटवाया जाए। बेटियों-महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो। ऐसे शोहदों की पहचान के लिए सक्रियता बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


सीएम ने निकाय चुनाव के बाद बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गृह विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनसमस्याओं का निस्तारण तेजी से करें और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें। थाना दिवस और तहसील दिवस को और प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन


हर स्तर के फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीआईओएस, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी जैसे अधिकारी जनता से अपने कार्यालयों में बैठकर ही मिलें। कैंप कार्यालय की व्यवस्था केवल कार्यालय अवधि के बाद या अवकाश में ही है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। इसे तेज करें। अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड चलाने वाले ठेकेदारों पर चाबुक चलाएं। जिला उद्योग बंधु की बैठकों में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान स्वयं उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त करें
सीएम ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण, क्रय, विक्रय पूरी तरह से रोकें। इसके लिए पुख्ता सूचना जुटाकर अवैध शराब के ठिकानों पर छापे मारें। नशे के आदी पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी कतई न दी जाए। ऐसे लोगों को चिह्नित कर इनकी सेवाएं समाप्त की जानी चाहिए। जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाकर उनके सुझावों पर ध्यान दें। ध्वनि प्रदूषण रोकें। हर जिले की बड़ी नगर पालिका और नगर पंचायतों सेफ और स्मार्ट सिटी से जुड़ेगी


सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर को स्मार्ट और सेफ सिटी बनाना है। सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाए। हर जिले के मुख्यालय के पास पहली बड़ी नगर पालिका और नगर पंचायतों को भी सेफ और स्मार्ट सिटी के अभियान से जोड़ें। 15 जून तक बाढ़ प्रबंधन तैयारियां को पूरा कर लें। गर्मी के चलते बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। कहीं भी पेयजल का संकट न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed